ज्येष्ठ अमावस्या पर शुभ सयोंग, जरूर करें राशि अनुसार दान, खुलेगा बंद किस्मत का ताला!
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या को पितरों की पूजा, तर्पण और पिंडदान के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस बार यह तिथि शुभ सयोंग मे आ रही है. जिसे आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का विशेष दिन माना जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए तर्पण और पिंडदान से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ये कर्म नहीं कर पाए, तो राशि अनुसार दान करके भी पितरों को प्रसन्न कर सकता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाया जा सकता है.
कब मनाई जाएगी ज्येष्ठ अमावस्या?वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होगी और 16 और 17 मई की मध्यरात्रि 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई को होगी.
जरूर करे राशि अनुसार दान
मेष – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त पानी, शरबत, ठंडी तासीर की चीजों का दान करें.
वृषभ – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरुरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान करें.
मिथुन – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गन्ने का रस और शीतल जल का दान करें.
कर्क – ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए सफेद खाद्य पदार्थों और यथासंभव धन का दान करे. जिससे पितृ प्रसन्न हो.
सिंह – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के गुड़, चना, शहद का दान आप कर सकते हैं.
कन्या – ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों की ख़ुशी के लिए घी में बने हरे भोज्य पदार्थ का दान करें. जिससे पितृ देवता प्रसन्न होते हैं.
तुला – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरो के ब्रह्माणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें.
वृश्चिक – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के निर्मित गुड़, लाल कपड़े आदि का दान करे तो पितरों का आर्शीवाद सदा बना रहेगा.
धनु – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करें.
मकर – ज्येष्ठ अमावस्या के दिन काली उड़द, तिल आदि का दान आपके लिए शुभ रहेगा.
कुंभ – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्तर धन और जूते-चप्पलों का दान कर सकते हैं.
मीन – इस राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए शीतल जल, और पीले खाद्य पदार्थों का दान करें.


