तकिए के पास मोबाइल रखकर सोते हैं, तो यहां जानिए वास्तु के अनुसार सही नियम

तकिए के पास मोबाइल रखकर सोते हैं, तो यहां जानिए वास्तु के अनुसार सही नियम

Last Updated:

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने मोबाइल रखकर सोना सही नहीं माना जाता. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजों का संबंध राहु से माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. देर रात फोन चलाने से नींद प्रभावित होती है, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.

फरीदाबाद: अक्सर लोग रात को सोते समय अपना मोबाइल तकिए के पास रख लेते हैं. किसी को अलार्म की चिंता होती है तो कोई देर रात तक फोन चलाते-चलाते उसी के साथ सो जाता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है. वास्तु के जानकारों का कहना है कि मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को सिरहाने रखकर सोने से घर और व्यक्ति दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

सिर के पास मोबाइल रखकर सोना बिल्कुल गलत

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के पास मोबाइल रखकर सोना बिल्कुल गलत माना गया है. मोबाइल और बिजली से चलने वाली सभी चीजों का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु को नकारात्मक ऊर्जा देने वाला ग्रह बताया गया है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति मोबाइल को सिर के पास रखकर सोता है तो उससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का असर उसके मन और शरीर पर पड़ता है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं इसमें बुध ग्रह का भी प्रभाव माना जाता है. बुध का संबंध बुद्धि और सोचने-समझने की क्षमता से होता है. आजकल लोग देर रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं जिसके कारण नींद पूरी नहीं हो पाती. सुबह जल्दी उठना पड़ जाए तो चिड़चिड़ापन बना रहता है. इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ता है और तनाव बढ़ने लगता है. जब व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती तो उसका काम में मन नहीं लगता और कई बार जल्दबाजी या ध्यान भटकने के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है.

चोरी होने का भी खतरा

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कई लोग मेट्रो, ट्रेन या बस में सफर करते समय देर रात मोबाइल चलाने की वजह से झपकी लेने लगते हैं. ऐसे में चोरी या मोबाइल गायब होने जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं. इसलिए सोते समय मोबाइल को तकिए के पास रखने से बचना चाहिए.

कौन सी दिशा में रखें मोबाइल

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं मोबाइल को दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर कुछ दूरी पर रखना बेहतर माना जाता है. सोने से आधा घंटा या एक घंटा पहले मोबाइल छोड़ देना चाहिए ताकि मन और शरीर को आराम मिल सके. कई लोग अलार्म के लिए फोन सिरहाने रख लेते हैं लेकिन अगर घर में शांति हो तो दूर रखा अलार्म भी आसानी से सुनाई दे जाता है. इसलिए मोबाइल को पास रखने के बजाय थोड़ी दूरी बनाकर रखना ही शुभ माना गया है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed