तुला राशि के लिए शुभ समाचार! मंगलवार का ये खास संयोग, बदल सकता है आपका भाग्य
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 12 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. करियर और व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौट सकती है. दोस्तों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें. आत्मविश्वास और शांत व्यवहार आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकता है.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 12 मई यानी आज का दिन मेहनत, जिम्मेदारियों और पुराने कामों को पूरा करने वाला रहेगा. चंद्रमा आज आपकी राशि से छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में छठे भाव को रोग, ऋण, शत्रु, प्रतियोगिता, नौकरी और दैनिक कार्यों का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने और चुनौतियों पर विजय पाने के अवसर देगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ संकेत दे रहा है जो किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. आपकी मेहनत रंग ला सकती है और मन में नया आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने पेंडिंग फाइलों और रुके हुए कामों को निपटाने में सफलता मिलेगी.
व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज पुराने लेन-देन या अटके हुए पैसों को लेकर राहत मिलने के संकेत हैं. यदि आप लंबे समय से किसी पुराने कर्ज, लोन या आर्थिक दबाव से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं तो आज उस दिशा में कोई सकारात्मक रास्ता मिल सकता है.
तुला राशि वालों के बिगड़े रिश्तों में मधुरता लौट सकती है
स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. लगातार काम का दबाव शारीरिक थकान बढ़ा सकता है. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी या हल्की मौसमी बीमारी भी परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखें. वहीं पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में भी आज सुधार देखने को मिलेगा. पुराने विवाद, कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों को सुलझाने के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है. बातचीत और समझदारी से बिगड़े रिश्तों में मधुरता लौट सकती है.
तुला राशि करें ये अचूक उपाय
आज मंगलवार का दिन है, इसलिए तुला राशि के जातकों को सिंदूरी हनुमान जी के मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा. इसके साथ श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक का पाठ करें. हनुमान अष्टक को संकट मोचन भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसके पाठ से जीवन में चल रही परेशानियां, भय, शत्रु बाधा और मानसिक तनाव दूर होते हैं तथा व्यक्ति को साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


