Makar Rashifal: एक गलती पड़ सकती है भारी! मकर राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 12 May 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव और भागदौड़ से भरा रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है. परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. आज आपकी वाणी किसी को आहत कर सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखना बेहद जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
आज का मकर राशिफल
करौली. मकर राशि के जातकों के 12 मई 2026 यानी लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और मानसिक तनाव के साथ होगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. आज धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा.
जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों को आज किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से दूर रहना चाहिए. छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है, जिससे मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. खासतौर पर कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी की बात का तुरंत जवाब देने से बचें.
मकर राशि वाले बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आज नए निवेश या बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें. पुराने रुके हुए कामों में गति आएगी और किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा, जिससे दिनभर तनाव महसूस हो सकता है. हालांकि दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होने लगेंगी और मन को राहत मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है.
मकर राशि वाले शांति बनाए रखने की जरूरत
पारिवारिक जीवन में आज शांति बनाए रखने की जरूरत है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से मामला संभल जाएगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा. बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक थकान और सिरदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है. लगातार तनाव लेने से बचें और थोड़ी देर आराम जरूर करें.
मकर राशि वाले कोई नया रिश्ता आने की संभावना
आज आपके लिए योग और ध्यान फायदेमंद साबित होगा. खानपान का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें. प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता आने की संभावना बन रही है.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
आज का शुभ अंक 7 और शुभ रंग नीला रहेगा. उपाय के रूप में आज मंगलवार है इसलिए हनुमान चालीसा से दिन की शुरूआत करें. आज हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


