जन्मतिथि के आधार पर चुनें वाहन का लकी नंबर, गाड़ी का नंबर चमका सकता है आपकी किस्मत और टालें
Numerology for Vehicle Number: भारत में किसी मीडिल क्लास का व्यक्ति कार खरीदना एक सपने की तरह है. कार खरीदने के बाद उसकी पूजा करवाता है, अक्षत, फूल चढ़ाता है और सिूदंर से स्वास्तिक भी बनवाता है. कई खरीदार अंक शास्त्र और ज्योतिष के मार्गदर्शन में गाड़ी का रंग से लेकर खरीदने के दिन तक और गाड़ी का नंबर क्या होगा, यह भी पूछते हैं. ज्यादातर लोकप्रिय विकल्पों में से एक है लकी रजिस्ट्रेशन नंबर चुनना. अंकशास्त्र के अनुसार, वाहन का नंबर व्यक्ति के जीवन, सफलता और भाग्य पर प्रभाव डाल सकता है. माना जाता है कि अगर वाहन नंबर जन्म तिथि या मूलांक के अनुसार चुना जाए तो यह सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षित यात्रा और आर्थिक उन्नति का कारण बन सकता है.
कार नंबरों की जानकारी
अंकशास्त्र का मूल सिद्धांत है कि सभी नंबरों को एकल अंक (1 से 9 के बीच) में घटाया जा सकता है. यह वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के सभी अंकों को जोड़कर किया जाता है, जब तक एकल अंक ना मिल जाए. उदाहरण के लिए, नंबर 1234 को ऐसे जोड़ा जाएगा: 1+2+3+4=10, फिर 1+0=1.
व्यक्ति का जन्मांक भी इसी तरह जन्म तिथि से निकाला जाता है. जैसे, 14 तारीख को जन्मे व्यक्ति का जन्मांक 5 होगा (1+4). अंक शास्त्रियों का कहना है कि अगर वाहन नंबर किसी की जन्मांक या अनुकूल नंबरों से मेल खाता है तो यह सौहार्द, सुरक्षा और सफलता ला सकता है.
ग्रहों का संबंध
अंक ज्योतिष में हर अंक का अपना अलग महत्व और ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य से जुड़ी मानी जाती है. ऐसे में कई लोग अपने लिए लकी नंबर वाले वाहन नंबर की तलाश करते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सही नंबर चुनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव भी हो सकता है. ज्योतिष में हर नंबर का एक ग्रह होता है.
1 अंक के स्वामी सूर्य देव
2 अंक के स्वामी चंद्रमा
3 अंक के स्वामी गुरु
4 अंक के स्वामी राहु
5 अंक के स्वामी बुध
6 अंक के स्वामी शुक्र
7 अंक के स्वामी केतु
8 अंक के स्वामी शनि
9 अंक के स्वामी मंगल
रिकमेंडेड वाहन नंबर
अंकशास्त्र के अनुसार कुछ नंबर कुछ जन्मांकों के साथ ज्यादा अनुकूल होते हैं:
जन्मांक 1 (1, 10, 19, 28): लकी नंबर 1, 3, 5, 6
जन्मांक 2 (2, 11, 20, 29): लकी नंबर 2, 4, 6
जन्मांक 3 (3, 12, 21, 30): लकी नंबर 3, 6, 9
जन्मांक 4 (4, 13, 22, 31): लकी नंबर 1, 4, 7
जन्मांक 5 (5, 14, 23): लकी नंबर 5, 1, 6
जन्मांक 6 (6, 15, 24): लकी नंबर 6, 3, 9
जन्मांक 7 (7, 16, 25): लकी नंबर 7, 2, 4
जन्मांक 8 (8, 17, 26): लकी नंबर 1, 5, 6
जन्मांक 9 (9, 18, 27): लकी नंबर 9, 3, 6
जन्मतिथि से गाड़ी का नंबर चुनना
कुछ अंकशास्त्री कुछ नंबरों को टकराव के कारण ना चुनने की सलाह भी देते हैं. लेकिन व्याख्याएं अलग-अलग होती हैं. फैंसी कार नंबरों का क्रेज भारत में लगातार बढ़ रहा है और कुछ रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में लाखों रुपये मिलते हैं. 0001, 0007 और 9999 जैसे नंबर खास तौर पर पसंद किए जाते हैं, जिनमें स्टेटस सिंबल और अंक शास्त्र दोनों का महत्व होता है. कई लोगों के लिए जन्म तिथि के अनुसार वाहन नंबर चुनना विश्वास का मामला है, तथ्य का नहीं. यह सुरक्षा या सफलता की गारंटी नहीं देता लेकिन यह बड़ी खरीदारी में भावनात्मक मूल्य और आत्मविश्वास जोड़ता है और हर सफर को थोड़ा खास बना देता है.


