साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, कुंभ समेत 5 राशियों की धन की आवक बनी रहेगी, मेष समेत 5 राशि वाले
Weekly Horoscope 11 To 17 May 2026: मई के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह मंगल स्वराशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां बुध ग्रह के साथ युति बनाएंगे. वहीं शुक्र मित्र राशि मिथुन में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. इसके अलावा सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. राशियों के अलावा इस सप्ताह सूर्य कृतिका नक्षत्र में और मंगल आश्विन नक्षत्र में गोचर करेंगे. मंगल के स्वराशि में होने से रूचक राजयोग, गुरु और शुक्र की युति गज लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मिथुन, धनु, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए फायदेमंद स्थिति रहेगी, वहीं मेष, सिंह, कन्या समेत 5 राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं मई के इस सप्ताह 11 से 17 मई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मई के इस सप्ताह मेष राशि वालों को धन के आवागमन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, जिसकी वजह से कुछ जरूरी कार्य अटक भी सकते हैं. इस सप्ताह आपकी राशि में मंगल और पहले से मौजूद सूर्य व बुध ग्रह के साथ युति बनेगी. व्यापारियों को भी इस सप्ताह आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है. हालांकि विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं, इस दौरान पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. लेकिन कई प्रकार के विचारों के चलते मन विचलित रह सकता है. सप्ताह का अंतिम भाग कुछ तनाव दे सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों की मई के इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह सप्ताह के मध्य में राशि परिवर्तन करेंगे लेकिन आपके लिए स्थिति अनुकूल रहेगी. सरकारी तथा प्रॉपर्टी के कार्यों में आपको लाभ मिल सकता है. इस सप्ताह उत्तम समाचार तथा आर्थिक लाभ की संभावना भी बन रही है, जिससे मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी और ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा. गर्मियों की छुट्टियों की वजह से दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जिनको बातचीत से हल करने की कोशिश करें.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को मई के इस सप्ताह भाग्य का साथ कोई लाभ दिला सकता है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होने वाला है. शुक्र गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वाले नौकरी पेशा जातकों के सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है. धन से जुड़ी समस्याओं में इस सप्ताह आपको राहत मिलेगी और परिवार के लिए भी ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही इस सप्ताह अचानक से अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से कारोबार को नुकसान हो सकता है. मन को शांत रखने का प्रयास करें और धन व काम पर पूरा फोकस रखें. इस सप्ताह आपके एक्टिव रहने से अटके कार्यों को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को साथ काम करने वालों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. गर्मी की वजह से संतान की सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य सप्ताह के अंत में गोचर करने वाले हैं और आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्यर्थ के खर्चे और भाग दौड़ आपको परेशान कर सकते है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कामकाज में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और घरेलू चीजों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
मई के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी इस सप्ताह मंगल और सूर्य के साथ युति बना रहे हैं. गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. आपका कोई सरकारी कार्य अचानक से अटक सकता है और प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में आपको इंतजार करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है. व्यापारियों को भी इस सप्ताह सौदेबाजी करते समय ध्यान रखना होगा अन्यथा नुकसान की आशंका बन रही है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे. तुला राशि वाले इस सप्ताह ज्यादा यात्रा करने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं लेकिन अभी इन कार्यों को करने से आपका नुकसान हो सकता है. बाहर के खान-पान की वजह से पेट से संबंधित कोई विकार हो सकता है. जरूरी कार्यों में आलस्य से बचें और लेन-देन करते समय सावधानी बरतें.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी इस सप्ताह राशि परिवर्तन करेंगे, जहां सूर्य व बुध ग्रह के साथ युति बनाएंगे. मंगल गोचर की वजह से आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी, जिससे आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे. साथ ही भाई व रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है. अगर लव लाइफ में कोई परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और अपने रिलेशन के बारे में परिजनों को जानकारी दे सकते हैं. वहीं नौकरी कर रहे जातकों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते हैं.
धनु साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को मई के इस सप्ताह अन्य स्रोतों से अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और चल रही कोई पुरानी बीमारी में राहत प्राप्त हो सकती है. नौकरी कर रहे जातकों के करियर में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं और आपके लिए नए विकल्प सामने आ सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. हालंकि इस सप्ताह आप वाणी व व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं.
मकर साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को अतिरिक्त कार्य प्राप्त हो सकते हैं, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है. हालांकि व्यापारियों के लिए स्थिति इस सप्ताह सामान्य रहने वाली है. शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों में राहत प्रदान हो सकती है और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने निकल सकते हैं. मकान, जमीन तथा प्रोपर्टी से संबंधित कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती हैं, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें और वाद-विवाद से भी बचें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए मई के इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपकी राशि में छाया ग्रह राहु का प्रभाव बना रहेगा. राहु की वजह से कुंभ राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, जिससे आपके करियर में बढ़ोतरी होगी. व्यापारियों के लिए इस सप्ताह किसी प्रकार की व्यापारिक डील आपके पक्ष में आ सकती है. अटके हुए पैसो को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती है और अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए मई के इस सप्ताह धन को लेकर स्थितियां पहले से और अधिक मजबूत होती नजर आ सकती है, आपकी राशि में फिलहाल शनिदेव विराजमान हैं. शनि के प्रभाव की वजह से मीन राशि वालों का इस सप्ताह कार्यों में मनोकुल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा और बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टी में बाहर जा सकते हैं. नौकरी तथा व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा व्यतीत हो सकता है और स्वास्थ्य की स्थिति उत्तम बनी रहेगी. उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते हैं.


