Makar Rashifal: नौकरी और छात्रों के लिए अहम दिन, छोटी गलती बिगाड़ सकती है काम
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 10 May 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है. करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में उन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन नकारात्मक माहौल और विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. वहीं स्टूडेंट्स को पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाने की जरूरत है, अन्यथा मन भटक सकता है. पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभकारी रहेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति मिलने की संभावना है.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 10 मई 2026 यानी आज का दिन उन्नति, आत्ममंथन और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है. हालांकि दिन की शुरुआत में आपको अपने आसपास के माहौल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. विशेष रूप से नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों और बेवजह तनाव देने वाले माहौल से दूरी बनाकर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज आपकी ऊर्जा जिस दिशा में जाएगी, वैसा ही परिणाम देखने को मिलेगा. इसलिए मन को सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में समय न गंवाएं.
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से जिस कार्य या प्रोजेक्ट को लेकर मेहनत कर रहे थे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. बाजार में आपकी साख मजबूत होगी और नए ग्राहकों से भी लाभ मिल सकता है. धन आगमन के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. आज आपकी कार्य क्षमता और आत्मविश्वास दोनों मजबूत रहेंगे. किसी नई योजना की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. काम में मन कम लगेगा और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. कुछ लोगों के मन में नौकरी बदलने या वर्तमान कार्य छोड़ने का विचार भी आ सकता है. लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. आज धैर्य और संयम रखना बेहद जरूरी है. अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद में पड़ने से भी बचना होगा.आज अपने इष्ट देव का कवच पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी.
मकर राशि वालें पूजा पाठ में मन लगाए
विद्यार्थियों के लिए दिन सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. गलत संगति और समय बर्बाद करने वाली आदतों से दूरी बनानी होगी. पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए आज अनुशासन जरूरी रहेगा. यदि मन भटक रहा है तो ध्यान और पूजा-पाठ का सहारा लेना लाभकारी रहेगा.
वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. किसी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
स्वास्थ्य की बात करें तो गले और जोड़ों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है.सर्द-गर्म चीजों के सेवन से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें. उपाय के रूप में आज दिन की शुरुआत अपने इष्ट देव के कवच पाठ से करें, इससे पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


