कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगी सफलता

कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगी सफलता

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 May 2026: ज्योतिषाचार्या शक्ति ने कहा कि आज (रविवार) भगवान सूर्य को जल अर्पित करना बेहद शुभ रहेगा. ऐसा करने से रुके हुए कामों में तेजी आएगी और जीवन में ग्रोथ और सफलता के नए अवसर मिलेंगे.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (रविवार) आत्मचिंतन, मेहनत और मानसिक शांति का बताया है. उन्होंने कहा कि कई लोगों को लग सकता है कि उनके कामों में बाधाएं आ रही हैं या किसी की नजर लग गई है लेकिन असल में सफलता पाने के लिए खुद पर विश्वास और एकाग्रता जरूरी है. आज मेडिटेशन और शांत मन से किया गया प्रयास करियर में नई दिशा देगा. सूर्यदेव को जल अर्पित करने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और जीवन में ग्रोथ के संकेत मिलेंगे.

करियर में धैर्य और फोकस से मिलेगा लाभ
आज कुंभ राशि के जातकों को करियर में कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं. कई बार आपको लगेगा कि मेहनत के बावजूद काम पूरे नहीं हो रहे लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, यह समय खुद को शांत रखकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने का है. लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच से सफलता जरूर मिलेगी.

मेडिटेशन से मिलेगा मानसिक संतुलन
आज का दिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यदि आप तनाव या डिप्रेशन महसूस कर रहे हैं, तो मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. शांत मन से लिए गए फैसले आपके भविष्य को बेहतर बनाएंगे और अधूरे कामों को पूरा करने में मदद करेंगे.

रिश्तों में बढ़ेगी समझदारी
आज आपके पार्टनर भी आपकी भावनाओं और मेहनत को समझने की कोशिश करेंगे. रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मानसिक मजबूती देगा.

सूर्यदेव की पूजा से खुलेगा सफलता का रास्ता
ज्योतिषाचार्या शक्ति ने कहा कि आज सूर्यदेव को जल अर्पित करना बेहद शुभ रहेगा. ऐसा करने से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और जीवन में ग्रोथ और सफलता के नए अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

आज का लकी नंबर और शुभ रंग
आज आपका लकी नंबर 1 और 10 है. शुभ रंग लाल और पीला है. आज इन रंगों का उपयोग और शुभ अंकों का ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed