Kumbh Rashifal 9 May 2026: आज मिलेगा पार्टनर का साथ, बिजनेस और ट्रैवल में बनेंगे सफलता के

Kumbh Rashifal 9 May 2026: आज मिलेगा पार्टनर का साथ, बिजनेस और ट्रैवल में बनेंगे सफलता के

Last Updated:

Kumbh Rashifal 09 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 9 मई 2026 का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. करियर, बिजनेस और ट्रैवल में नए अवसर मिल सकते हैं और पार्टनर का पूरा सहयोग रहेगा. हालांकि, रुका हुआ पैसा फिलहाल मिलने के संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं. शनिदेव और बजरंगबली की पूजा करने से दिन और अधिक शुभ बन सकता है.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 May 2026: छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के मुताबिक, आज देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिससे करियर, बिजनेस और यात्रा से जुड़े कामों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है. दिनभर लोगों का सहयोग मिलेगा और पार्टनर का सपोर्ट भी आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. हालांकि रुका हुआ पैसा फिलहाल मिलने के योग कमजोर नजर आ रहे हैं, लेकिन मेहनत और फोकस के दम पर करियर में आगे बढ़ने के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं. स्वास्थ्य में हल्का सिरदर्द परेशान कर सकता है, इसलिए तनाव से दूरी बनाकर शांत मन से काम करने की सलाह दी गई है.

करियर और बिजनेस में मिलेगा नया अवसर
आज का दिन करियर और बिजनेस के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. नई शुरुआत, नया प्रोजेक्ट या बिजनेस से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं. आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको ग्रोथ की तरफ लेकर जाएगी.

पार्टनर और परिवार का मिलेगा पूरा साथ
राशिफल के अनुसार आज आपके पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा. परिवार और करीबी लोग भी आपके फैसलों में साथ देंगे. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं.

रुका हुआ पैसा फिलहाल मिलने के संकेत कमजोर
जो लोग लंबे समय से रुके हुए धन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल अटका हुआ पैसा मिलने के स्पष्ट संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

स्वास्थ्य में रखें विशेष सावधानी
आज सिरदर्द और मानसिक तनाव की समस्या परेशान कर सकती है. बार-बार पुरानी बातों को सोचने से तनाव बढ़ सकता है. शांत रहकर काम करना और खुद को पॉजिटिव रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

जानिए आज के लकी कलर और लकी नंबर
आज कुंभ राशि वालों के लिए हरा, लाल, पीला और सफेद रंग शुभ माने गए हैं. वहीं 1, 2 और 8 अंक आपके लिए लकी नंबर रहेंगे.

शनिदेव और बजरंगबली की पूजा से मिलेगा लाभ
शनिवार के दिन शनिदेव मंदिर में लड्डू, मिठाई या बड़ा का भोग लगाने से शुभ फल मिल सकते हैं. साथ ही छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटना भी लाभकारी माना गया है. हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चना का भोग लगाएं. ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार जेठ महीने में बजरंगबली की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed