रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, तेजी से बढ़ेगा करियर और कारोबार! बस ये गलती खराब कर देगी दिन
Last Updated:
24 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है और लग्न में सूर्यदेव का गोचर हो रहा है. वहीं धन भाव में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति बनी हुई है. यह स्थिति धन लाभ और आर्थिक मजबूती का संकेत देती है. हालांकि…
Aaj Ka Singh Rashifal 24 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार बुधवार 24 जून 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. लेकिन जिद्दी स्वभाव के कारण थोड़े परेशान भी रहेंगे. दिन की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रही है, लेकिन स्वभाव और निर्णयों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. जल्दबाजी, लालच, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं.
ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार, आज मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है और लग्न में सूर्यदेव का गोचर हो रहा है. वहीं धन भाव में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति बनी हुई है. यह स्थिति धन लाभ और आर्थिक मजबूती का संकेत देती है. हालांकि पराक्रम भाव में तुला राशि में केतु की उपस्थिति मन में शॉर्टकट अपनाने या जल्द सफलता पाने की इच्छा बढ़ा सकती है. ऐसे में किसी भी प्रकार के अनैतिक या जोखिम भरे निर्णय से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक माना गया है. कारोबार में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. ग्राहकों और सहयोगियों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने से लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. वाणी में संयम और विनम्रता आज सफलता की कुंजी साबित हो सकती है. निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. छोटे और सोच-समझकर किए गए निवेश लाभ दे सकते हैं, लेकिन बड़े सौदों या भारी निवेश को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और नौकरी के क्षेत्र में भी दिन शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ या किसी नई जिम्मेदारी का अवसर भी मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्साहजनक रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में चंद्रमा के गोचर के कारण पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल माना गया है.
आज कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी. शरीर में पानी की कमी परेशानी का कारण बन सकती है. यूरिन में जलन, एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी रहेगा. साथ ही तला-भुना भोजन और नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा.
परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में ग्रहों की स्थिति कुछ मतभेद पैदा कर सकती है. घर-परिवार में किसी मुद्दे को लेकर विचारों का टकराव हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की संभावना है. ऐसे में आज अनावश्यक बहस से बचने और रिश्तों में संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है. कम बोलना और अपने काम पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा.
इन बातों का ध्यान रखें
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 4 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 6 और 9 अंक भी सकारात्मक फल देने वाले रहेंगे. धार्मिक दृष्टि से आज देवी लक्ष्मी की पूजा और आराधना करना शुभ रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


