मीन राशि के लिए मुश्किल भरा रहेगा दिन! कामों में लग सकता है अड़ंगा,  बन रहा ये योग

मीन राशि के लिए मुश्किल भरा रहेगा दिन! कामों में लग सकता है अड़ंगा, बन रहा ये योग

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today, 8 May 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) मिला-जुला परिणाम देने वाला है. आर्थिक मामलों में निवेश के अच्छे अवसर गंवा सकते हैं. साथ ही फिजूल खर्च से बचना जरूरी रहेगा. करियर और व्यवसाय में कुछ फायदा होने की उम्मीद है. प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा.

Aaj Ka Meen Rashifal 08 May 2026: मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है. रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ने के संकेत हैं, जिससे प्रेम जीवन में दूरी और नाराजगी महसूस हो सकती है. छोटी बातों पर विवाद होने से मन बेचैन रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, जिससे दबाव और थकान महसूस होगा. व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. खर्च बढ़ने और मानसिक चिंता के कारण दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है.

मीन राशि वालों का करियर राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज करियर में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. कार्यस्थल पर मनचाहा सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है और किसी महत्वपूर्ण अवसर के हाथ से निकलने की आशंका रहेगी. विरोधी आपकी योजनाओं में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं, तभी परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. शरीर में सुस्ती और थकावट महसूस हो सकती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे. पुरानी परेशानियां दोबारा उभरने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है और मन बेचैन रहेगा. किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. परिवार में बच्चों की तबीयत को लेकर चिंता बनी रहेगी. गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या स्थिति बिगाड़ सकती है, इसलिए आज हर निर्णय सावधानी और संयम के साथ लेना बेहतर साबित होगा.

मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में मिला-जुला परिणाम देने वाला दिन रह सकता है. कामकाज में कुछ योजनाएं उम्मीद के अनुसार आगे बढ़ेंगी, लेकिन बीच-बीच में रुकावटें और उलझनें परेशानी बढ़ा सकती हैं. करीबी लोगों या साझेदारों के साथ विचारों का टकराव होने की संभावना है, जिससे मन तनाव में रह सकता है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है.

मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी. अनावश्यक खर्च आपकी योजनाओं को बिगाड़ सकता है, इसलिए पैसों का उपयोग सावधानी से करें. निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है और पुराने निवेश उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं देंगे. किसी करीबी या मित्र को धन उधार देने से बचें, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है. लेन-देन में सतर्क रहें और जोखिम लेने से दूरी बनाए रखें.

मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें आज प्रेम के मामले में निराशा हाथ लग सकती है या बात आगे बढ़ती नजर नहीं आएगी. वहीं शादीशुदा लोगों के बीच गलतफहमियां और मतभेद बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन अशांत रह सकता है. कुल मिलाकर आज दिनभर मन भारी रहेगा और रिश्तों में नकारात्मक माहौल बना रह सकता है.

आज जरूर करें यह उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि शुक्र देव की आरधना के साथ उनके ईस्ट मंत्रों का जाप करें. इसके बाद गरीबों में सफेद वस्तु का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed