सिंह राशि वालों पर आज राहु-केतु का प्रभाव, यहां आ सकती है खटास! रात 8 बजे तक रहें अलर्ट
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सिंह राशि वालों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. हालांकि, दिन का दूसरा पक्ष काफी सकारात्मक रहने वाला है, खासकर नौकरी, व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए. पढ़ें राशिफल…
Aaj Ka Singh Rashifal 08 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 8 मई 2026 का दिन मिला-जुला रहने वाला है. एक ओर जहां करियर, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक जीवन में तनाव और वैचारिक मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सिंह राशि के जातकों के दिन की शुरुआत हो रही है.
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए राहु और केतु का प्रभाव पारिवारिक संबंधों पर पड़ सकता है, जिससे घर के माहौल में खटास आने की आशंका है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सिंह राशि वालों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. हालांकि दिन का दूसरा पक्ष काफी सकारात्मक रहने वाला है, खासकर नौकरी, व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज सिंह राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और कोई बड़ी जिम्मेदारी या सम्मान भी मिल सकता है, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रुके हुए प्रमोशन या पदोन्नति के मामले में भी सकारात्मक खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ मुनाफा अच्छा रहने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कामों में गति आ सकती है. व्यापारियों को आज भगवान नरसिंह की पूजा का विशेष लाभ मिल सकता है. बड़ी डील, निवेश या नए सौदे फायदे का कारण बन सकते हैं. खासतौर पर अनाज, जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. निवेश के मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दिला सकता है.
स्वास्थ्य का हाल
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है और नई स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत नहीं हैं. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी. शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे. खानपान का आनंद मिलेगा और दिनभर उत्साह बना रहेगा.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. खासकर माता-पिता के साथ किसी मुद्दे को लेकर तकरार होने की संभावना है. वहीं पति-पत्नी और प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए बातचीत के दौरान संयम रखना बेहद जरूरी होगा. कुछ बातों को नजरअंदाज करना और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना रिश्तों को बेहतर बनाए रख सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रात 8 बजे के बाद ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कुछ कम हो सकता है, जिससे माहौल में सुधार आने के संकेत हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज सफेद वस्तुओं का दान करने की सलाह दी है. साथ ही पक्षियों को सफेद खाद्य पदार्थ खिलाना शुभ माना गया है. ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


