मेष राशि वालों सावधान! विरोधी रचेंगे साजिश, कहीं पैसा लगाना भी आज घातक

मेष राशि वालों सावधान! विरोधी रचेंगे साजिश, कहीं पैसा लगाना भी आज घातक

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 8 May 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ाने का खतरा है. निवेश से जुड़े फैसले टाल दें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं. मेहनत पहले से ज्यादा करना पड़ेगा. विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा आठवें भाव में गोचर करेंगे. इससे अचानक बदलाव होगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 8 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज शुभ योग बन रहा है. यह योग विशेष लाभ पहुंचाएगा. शुभ योग बनने से अचानक से बदलाव होगा. आपकी सोचने की प्रवृत्ति में भी गहराई नजर आएगी. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि षष्ठी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. पक्ष कृष्ण, योग शुभ है. सूर्योदय 5.35 पर और सूर्यास्त 7.00 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से लेकर 12.44 मिनट तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी शुभ काम लंबे समय तक लाभ देगा. मांगलिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10.37 से लेकर 12.17 तक रहेगा. इसमें किया गया काम हानिकारक होता है और सफल नहीं होता है. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आठवें भाव में गोचर करेंगे. इससे अचानक से बदलाव होगा और गहराई से सोने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में ही रहकर आपको ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे आप पूरे दिन फुर्ती के साथ काम करेंगे. सूर्य आपके प्रभाव, आर्थिक स्थिति और आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे, जिससे पूरे दिन व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में मजबूत निर्णय ले सकेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है.

ये हो सकती हैं दिक्कतें

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है. पेट, गैस या कमजोरी से जुड़ी समस्या हो सकती है. दिनचर्या को नियमित रखें. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. हल्का भोजन लें. पर्याप्त आराम करें. गर्मी के समय में शरीर को हाइड्रेट रखें. ताकि, ऊर्जा में कमी महसूस हो. प्यार और रिश्तों में तनाव या गलतफहमियां हो सकती हैं. पार्टनर के साथ बिल्कुल भी बहस ना करें. धैर्य और समझदारी के साथ काम लें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. शांत रहकर माहौल को संभाले.

न करें ये फैसलें

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मिला-जुला रहेगा. अचानक से खर्च बढ़ाने की उम्मीद है. निवेश से जुड़े फैसले टाल दें. पैसों के मामले में विशेष सावधानी रखें. नौकरी और करियर में कार्य क्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं. मेहनत पहले से ज्यादा करना पड़ेगा. विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed