वृषभ राशि वालों की आज किसी से हो सकती है हाथापाई! जानिए कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य में हर राशि वालों का दिन अलग-अलग खुशियां और दु:ख लेकर आता है. आज आपको वृषभ राशि के जातक के बारे में बताने वाले हैं कि शुक्रवार का उनका दिन कैसा रहने वाला है और आज उनके जीवन में क्या घटने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 8 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं, सूर्य आज मेष राशि में हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आम तौर पर थोड़े आलसी होते है, लेकिन आज उन्हें अपने आलस को छोड़कर पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. तभी उन्हें जीवन के अलग-अलग मोड़ पर सफलता मिलेगी. इसके अलावा आज आपको अपने अड़िग रवैये पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है.
बिजनेस में दिन दोगुनी मिलेगी तरक्की
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें खूब मुनाफा हो सकता है. आज आपको दिन दूनी तरक्की के योग बन रहे हैं. आज आपके आत्मविश्वास के कारण आपके कई काम बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. आज आप अपने ऑफिस में बेफिजूल के लड़ाई-झगड़ो से भी बचें.
यहां कर सकते हैं इन्वेस्ट
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. आज आप पैसों के लेन-देन में भी सावधानी रखें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकता है.
लव लाइफ में पार्टनर से टकराव
वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज आपके पार्टनर से बात विवाद की भी संभावना है. आज छोटी सी बात पर आपके पार्टनर से आपका ब्रेकअप हो सकता है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.
देवी के समक्ष जलाएं घी का दीपक
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें. इस दौरान उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन में ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


