मीन राशि वाले सावधान! करीबी व्यक्ति दे सकता है धोखा, आज न दें पैसे उधार
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 7 May 2026: मीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन (गुरुवार) चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जिस काम में लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें रुकावटें आ सकती हैं. व्यापार में अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा. नए मौके भी भ्रमित कर सकते हैं.
उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के मुताबिक, आज (गुरुवार) मीन राशि के लोगों में आत्मविश्वास अच्छा रहेगा लेकिन मन में हल्की बेचैनी रहने से फैसले लेने में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है. आज नेतृत्व करने की क्षमता भी मजबूत रहेगी, मगर जिद या अहंकार के कारण कार्यस्थल पर साथियों से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए संयम और समझदारी के साथ काम करना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन ठीकठाक रहेगा. वहीं आर्थिक मामलों में किसी को भी पैसा उधार देने से बचने की सलाह दी गई है.
करियर राशिफल
मीन राशि के जातक आज करियर के मोर्चे पर स्थिति खास उत्साहजनक नहीं दिख रही है. मौके तो मिल सकते हैं लेकिन वे भ्रम और दबाव के साथ आएंगे. गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी. आत्मविश्वास की कमी आपको पीछे धकेल सकती है और अच्छा अवसर भी हाथ से निकल सकता है. काम में मन नहीं लगेगा, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होगा. असमंजस, डर और नकारात्मक सोच हावी रह सकती है, जिससे प्रगति की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.
स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जो लोग लंबे समय से बीमारी या कमजोरी से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलने में देरी हो सकती है और थकान बनी रह सकती है. सेहत में गिरावट के संकेत भी नजर आ सकते हैं. खासकर बच्चों की तबीयत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें. तनाव और चिंता आपकी स्थिति को और खराब कर सकते हैं. अनियमित खानपान से बचें, वरना ऊर्जा की कमी और कमजोरी पूरे दिन परेशान कर सकती है.
व्यापार राशिफल
मीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण भरा रह सकता है. जिस काम में लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें रुकावटें और देरी देखने को मिल सकती हैं. व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहेगा और नए मौके भी भ्रमित कर सकते हैं. किसी पार्टनर या करीबी व्यक्ति से विश्वासघात की आशंका बन रही है. बिना जांच के कोई निर्णय नुकसान दे सकता है. जल्दबाजी, लापरवाही और गलत आकलन से नुकसान संभव है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर ही उठाएं.
आर्थिक राशिफल
आज का दिन आर्थिक रूप से समझदारी और संतुलन का संदेश लेकर आया है. सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको स्थिरता और सुरक्षा की ओर ले जाएंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक साबित होगा. बचत की आदत आपको भविष्य में मजबूत बनाएगी. पहले किए गए निवेश से अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप नई योजनाओं पर सकारात्मक रूप से काम कर पाएंगे. आज किसी को पैसे उधार दें.
लव लाइफ राशिफल
आज मीन राशि के विवाहित और प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए दिन समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. छोटे मतभेदों को सुलझाने का अच्छा अवसर मिलेगा और रिश्तों में नई मधुरता आ सकती है. साथी के साथ शांतिपूर्ण बातचीत आपके संबंध को मजबूत बनाएगी. किसी यात्रा या मंदिर जाने की योजना थोड़ी आगे बढ़ सकती है, जिससे उत्साह बना रहेगा. धैर्य और सकारात्मक सोच से आज रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन भी शांत रहेगा.
मीन राशि वालों के लिए उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो मीन राशि वाले धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें आज देवगुरु बृहस्पति की आराधना करनी चाहिए. इसके बाद गरीबों में पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए. इससे आज का दिन बेहतर होगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


