आज 4 राशिवालों की होगी उन्नति, मकर को लगेगी चोट, सिंह वाहन चलाने में सावधान! जानें भाग्य

आज 4 राशिवालों की होगी उन्नति, मकर को लगेगी चोट, सिंह वाहन चलाने में सावधान! जानें भाग्य

Today Horoscope 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, साध्य योग, रवि योग और गुरुवार दिन है. आज मेष, वृषभ, मि​थुन और कन्या राशिवालों का दिन शुभ है. इन लोगों की आर्थिक उन्नति होगी. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. जो लोग जॉब करते हैं, उनको नए अवसर मिल सकते हैं. सिंह वाले सावधानी से वाहन चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. जबकि आज के दिन मकर वालों को चोट लगने की आशंका है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का दैनिक राशिफल और 12 राशियों का भाग्य.

मेष का राशिफल: आज रुके हुए कार्य में गति आएगी, आपके पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. धन लाभ और समृद्धि के लिये किये गये प्रयास सफल रहेंगे. जॉब को लेकर नई संभावनाएं मिलेंगी, बदलाव के लिए भी सोच सकते हैं. आज किसी भी विवाद के चलते आज तनाव मिल सकता है, इसलिए विवादों से बचें. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद समाचार प्राप्त कर सकते हैं. रिश्तों में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य अनुकूल है. भाग्य का साथ 68% है.

वृषभ का राशिफल: आज सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा. अपने कार्य को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने में सफल रहेंगे. लोगों की वाहवाही प्राप्त होगी. जॉब हो या व्यापार तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग जॉब में हैं, आधिकारी के विरोध से बचें, अचानक से कोई नया चैलेंज सामने आ सकता है. व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकता है. वहीं पारिवारिक रिश्तों में भी अधिक उम्मीद पूरी ना होने के कारण उदास हो सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य है. भाग्य का साथ 65% है.

मिथुन का राशिफल: आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी. पब्लिक डोमेन से जुड़कर कार्य करने वालों के लिए दिन कई नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. आज आप अपने व्यवहार और काम के प्रभाव से सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए पूर्ण मनोबल से अपने कार्य में रत रहिए. व्यापार के लिए भी दिन अनुकूल है. नई चीजों और तरीकों का समावेश कार्य में सफलता देगा. आर्थिक उन्नति का दिन है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता बढ़ेगी, स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी असहजता रह सकती है. भाग्य का साथ 70% है.

कर्क का राशिफल: आज का दिन गतिशील रहेगा और नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं छोटी-मोटी अड़चनें और मानसिक दबाव के चलते तनाव महसूस करेंगे. आज कटु बोलने से बचें. किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं. यात्राओं में सजग रहें. स्वास्थ्य का भी आज ध्यान रखने की जरुरत है. रिश्ते सहज रहेंगे. भाग्य का साथ 49% है.

सिंह का राशिफल: आज प्रयोगात्मक ढंग से कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, नए चैलेंजेज को लेने का उत्साह रहेगा. कार्य क्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा. आज आपकी नेतृत्व क्षमता का भी परिचय लोगों को मिल सकता है. व्यापार और जॉब दोनों में ही अनुकूलता रहेगी. वाहन चलाते समय सजग रहें. आज रिश्ते सामान रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. भाग्य का साथ 54% है.

कन्या का राशिफल: आज कार्य करने की क्षमताओं में वृद्धि होगी. सहजता से काम का दबाव ले पाएंगे. आज आर्थिक उन्नति और स्थिरता के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोई पुराना चला आ रहा विवाद भी आज खत्म होता दिख रहा है. व्यापार के लिहाज से आज जितनी मेहनत उतना लाभ मिलेगा. पारिवारिक रिश्तों के लिए समय अनुकूल है. दांपत्य जीवन में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल है. भाग्य का साथ 70% है.

तुला का राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में विस्तार और वृद्धि का दिन रहेगा. विरोधियों की परवाह किए बगैर पूर्ण मनोबल से अपने कार्य करते रहें, सफलता मिलेगी. वहीं निवेश के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. सोची-समझी रणनीति के तहत किए गए कार्य लाभ और स्थायित्व प्रदान करेंगे. आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, बेवजह विवादों में पड़ने से बचें. रिश्तों को समय दें, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. यात्रा का योग भी बन रहा है. भाग्य का साथ 74% है.

वृश्चिक का राशिफल: आज का दिन खुशनुमा रहेगा. लोगों के साथ उत्साह और सहज भाव से मिलेंगे. पुराने मनमुटाव को भूलकर आज आगे बढ़ें. तनाव कम होगा, जो तरक्की और उन्नति के रास्ते में आपको प्रखर करेगी. जॉब और व्यापार दोनों में सहजता रहेगी. लगन से कार्य करके दिन की शुभता और उपयोगिता को हासिल करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उतार-चढ़ाव मिल सकता है. रिश्तों में सहजता आएगी, आपसी संबंध सुधरेंगे. भाग्य का साथ 68% है.

धनु का राशिफल: आज का दिन उत्तम है. चीजों को लेकर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ेगा. जो दिन की छोटी-मोटी अड़चनों को भी दूर कर पाने में सक्षम होगा. आज रचनात्मक ढंग से कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. किसी नई जगह प्रवेश करने या नए लोगों से मिलने या नए प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए प्रयास का दिन रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज थोड़ी मेहनत रह सकती है, पर निश्चित तौर पर स्थायित्व प्राप्त करने वाली सफलता मिलेगी. दिन अनुकूल रहेगा, रिश्तों में सुधार रहेगा. भाग्य का साथ 76% है.

मकर का राशिफल: आपके लिए दिन अनुकूल है. नई जिम्मेदारियों का एहसास होगा, जिस कारण थोड़ा विचलित हो सकते हैं. आज जॉब को लेकर सजग रहने की जरूरत है, वहीं अगर व्यापार में हैं तो स्थितियां सामान्य रहेंगी. आज यात्राओं में थोड़ा सजगता रखने की आवश्यकता है. अधिक खर्च की स्थितियों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों का विस्तार रहेगा. नए लोगों से मिलना हो सकता है. अचानक से चोट लगने या स्वास्थ्य पर प्रभाव आता दिख रहा है. रिश्ते सामान्य रहेंगे. भाग्य का साथ 51% है.

कुंभ का राशिफल: कुंभ राशि के लिए दिन अनुकूल है, पर छोटी-छोटी बातों में उलझकर आज के दिन को व्यर्थ ना करें. बड़े लक्ष्य को टारगेट करके काम करें, वहीं आज वाणी के संयमित प्रयोग पर ध्यान दें, मधुर बोलने का प्रयास करें. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में सहजता और सुखों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ आज 77% है.

मीन का राशिफल: आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पर कार्यों पर आपका आलस्य प्रभाव डाल सकता है, इसलिए दिन की शुरुआत से ही सजगता और सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति लगन को बढ़ाएं. जॉब के लिहाज से थोड़े उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा. वहीं व्यापार में कोई बड़े निवेश या बड़े निर्णय लेते समय सजगता रखें. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है. नए संबंध बन सकते हैं. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज भाग्य का साथ 70% है.

Source link

You May Have Missed