आज वृषभ वालों की किस्मत चमकेगी काम में, लेकिन रिश्तों में रखें संतुलन
Vrishabh Rashifal Today, 7 May 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज यानी 7 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में संचरण कर रहें है. वहीं, सूर्य आज मेष राशि में है. इस खगोलीय बदलाव का वृषभ राशि के जातकों के करियर, बिजनेस और लव लाइफ पर क्या असर होगा? क्या आज आपको निवेश से लाभ मिलेगा या सतर्क रहने की जरूरत है? आइए, काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत भविष्यफल.
वाणी की मधुरता से खुलेगा सफलता का द्वार
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों में एक विशेष आकर्षण होता है. आप अपनी वाणी के दम पर एक साथ सैकड़ों लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं. आज के दिन सफलता की कुंजी आपकी बातचीत का तरीका ही है. यदि आप अपनी वाणी में मधुरता और सौम्यता बनाए रखते हैं, तो आपके बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे. कड़वाहट से बचें, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है.
वृषभ राशि: बिजनेस में रहें सतर्क
व्यापार जगत से जुड़े वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सचेत और सावधान रहने की सलाह दी जाती है. किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी छानबीन कर लें. अच्छी खबर यह है कि सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार है; आप ऑफिस में खुले मन से काम करेंगे और आपकी काबिलियत को देखते हुए बॉस का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए बड़ा दिन
जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हैं, उनके लिए आज का दिन निर्णय लेने वाला साबित होगा. आज आप अपने करियर से जुड़े कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए मील का पत्थर साबित होंगे.
वृषभ राशि: सरकारी स्कीम में निवेश से सुरक्षित रिटर्न
आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज वृषभ राशि वालों के लिए निवेश के द्वार खुले हैं, लेकिन सही दिशा का चुनाव जरूरी है. यदि आप सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, तो सरकारी योजनाओं जैसे एफडी (FD), टीडी (TD), किसान विकास पत्र या नेशनल सेविंग स्कीम में पैसा लगाना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा. हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने आज शेयर बाजार से दूरी बनाने की सलाह दी है, क्योंकि वहां निवेश करने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
लव लाइफ: गुस्से पर रखें काबू
वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर से बहस हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. जो जातक अभी तक सिंगल हैं, उनके लिए आज पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है और आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे. वहीं, शादीशुदा जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा; आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.
आज के उपाय और शुभ अंक
आज के दिन को और भी शुभ बनाने के लिए वृषभ राशि के जातक केले और चने की दाल का दान करें. ऐसा करने से न केवल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि वैवाहिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5


