शनि अमावस्या पर शनिदेव इन 4 लोगों को देंगे विशेष आशीर्वाद, मिटेंगे कष्ट, होगा लाभ ही लाभ!

शनि अमावस्या पर शनिदेव इन 4 लोगों को देंगे विशेष आशीर्वाद, मिटेंगे कष्ट, होगा लाभ ही लाभ!

Last Updated:

Shani Amavasya 2026 Horoscope Predictions: इस साल की शनि अमावस्या 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. शनि अमावस्या के दिन शनि जयंती भी है. उस दिन 4 राशिवालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी. उन लोगों के कष्ट मिटेंगे और लाभ होगा.

Zoom

शनि अमावस्या का दिन 4 राशिवालों के लिए शुभ है. (Photo: AI)

Shani Amavasya 2026 Horoscope Predictions: साल 2026 की पहली शनि अमावस्या 16 मई शनिवार को है. शनि अमावस्या के दिन शनि जयंती भी है. पंचांग के अनुसार, शनि अमावस्या ​की तिथि 16 मई को 05:11 एएम से लेकर 17 मई को 01:30 ए एम तक है. इस बार की शनि अमावस्या का दिन 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. शनिदेव की कृपा से आपके बिगड़े काम बनेंगे, सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. कष्ट दूर होंगे और विवादों का निपटारा होगा.

मिथुन राशि: शनि अमावस्या का दिन मिथुन राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, मन की नकारात्मकता दूर होगी. आप पहले से अधिक सकारात्मक होकर लोगों से मिलेंगे. आपकी वाणी का प्रभाव अच्छा होगा. इस दिन आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए मददगार हो सकता है. लव या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंंगे. आपका पारिवारिक जीवन सुखद होगा. इस दिन आपके लिए शुभ रंग नीला है.

कन्या राशि: कन्या वालों के लिए शनि अमावस्या एक अच्छा दिन हो सकता है. इस दिन ​आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं, जिसमें परिवार का सुझाव मिलेगा. करियर की दृष्टि से भी यह दिन सकारात्मक कहा जा सकता है. पुराने विवाद या केस में समझौता कर सकते हैं, इससे तनाव दूर होगा और मानसिक शांति ​मिलेगी. परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास और प्रेम बढ़ेगा. आपके रिश्ते मधुर होंगे और आप के लिए ग्रोथ का दिन होगा. इस दिन आपको भूरा रंग का उपयोग अधिक करना चाहिए.

मकर राशि: शनिदेव की राशि मकर है. शनि अमावस्या के दिन मकर वालों पर शनिदेव प्रसन्न रहेंगे. आपके लिए यह शुभ फल देने वाला समय होगा. कोई ​बड़ा निर्णय लेना है या काम को आगे बढ़ाना है तो उस पर विचार कर सकते हैं. लोग आपकी बातों से सहमत होंगे और आपके फैसले का सम्मान करेंगे. लोग आपसे जुड़ना पसंद करेंगे. आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. आपके रिश्ते मजबूत होंगे. यह ​दिन आपके लिए खुशियों वाला होगा. परिवार के सा​थ अच्छा समय बिताएंगे. आप लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं, यह शुभ होगा.

कुंभ राशि: शनि अमावस्या पर कुंभ वालों को अपने दिल की आवाज सुननी चाहिए. इस दिन आप अपने लोगों के साथ जश्न मनाएंगे. घर में पार्टी का माहौल हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी वरिष्ठ से लाभकारी सलाह मिल सकती है. आप भी खुलकर अपनी बात रख सकते हैं. समय अनुकूल रहेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यह समय संंबंधों को सही करने का होगा. अगर कोई अपना आपसे नाराज है या किसी के साथ कोई मतभेद या विवाद है तो उसे दूर करके रिश्तों में मिठास घोल सकते हैं. इस दिन का शुभ रंग बैंगनी है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed