थलापति विजय को बुधादित्य राजयोग-राहु ने दिलाई प्रचंड जीत, लेकिन क्या बन पाएंगे तमिलनाडु CM

थलापति विजय को बुधादित्य राजयोग-राहु ने दिलाई प्रचंड जीत, लेकिन क्या बन पाएंगे तमिलनाडु CM

Last Updated:

Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM Prediction: थलापति विजय की कुंडली में बना बुधादित्य राजयोग और राहु की महादशा ने उनको तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दिलाई है, लेकिन क्या वे तमिलनाडु के CM बन पाएंगे? क्या कहती है उनकी कुंडली?

Zoom

थलापति विजय बनेंगे तमिलनाडु के CM?

Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM Prediction: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम ने शानदार ओपनिंग की है. पहले ही चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता के शिखर पर पहुंच गई है. लेकिन बहुमत से दूर है, वहीं डीएमके 73 और एआईडीएमके 53 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में थलापति विजय को किसी दूसरी पार्टी से समर्थन लेकर सरकार का गठन करना पड़ेगा. साउथ के स्टार थलापति विजय के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं, जिससे उनको राजनीति में शानदार ओपनिंग मिली है, लेकिन क्या उनकी कुंडली में ग्रहों की चाल उनको तमिलनाडु का CM बनाएगी या फिर उनको करना होगा इंतजार?

बुधादित्य राजयोग-राहु से विजय का हुआ राजनीति में शानदार आगाज

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार की सटीक भविष्यवाणी करने वाली कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि थलापति विजय की जन्मतिथि 22 जून, 1974 है. यदि यह सही है तो इस आधार पर थलापति विजय की कुंडली में सुग्रही बुध और शुक्र विराजमान हैं. सुग्रही बुध सूर्य और शनि के साथ युति करके मिथुन राशि में बैठे हैं. मिथुन में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है, वहीं सूर्य और शनि की युति भी मिथुन राशि में है.

कुंडली में शुक्र और केतु की युति की वजह से आपको फिल्मों और मीडिया में जबरदस्त लोक​प्रियता मिली, वहीं अपार जन समूह का साथ भी प्राप्त हुआ. वृषभ राशि में शुक्र और केतु की युति से मिलने वाले अपार जन समर्थन को बुधादित्य राजयोग ने राजनीति में एक सही दिशा दी है. बुधादित्य राजयोग ने आपके राजनीतिक करियर का शानदार आगाज करने में मदद की है.​ विजय की कुंडली में इस समय राहु की महादशा चल रही है और वह छठे भाव में है, जो अचानक बदलाव का कारण होता है. राहु की महादशा की वजह से अचानक से आप ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में आए हैं. वहां के प्रशंसकों का साथ आपको राजनीति में भरपूर मिलता हुआ दिख रहा है.

थलापति विजय बनेंगे तमिलनाडु के CM?

इस सवाल पर ज्योतिषाचार्य सक्सेना का कहना है कि भारत की कुंडली में राहु की महादशा चल रही है और थलापति विजय की कुंडली में भी राहु की महादशा है, बुधादित्य राजयोग, मिथुन में सूर्य, बुध और शनि की युति, शुक्र में राहु का अंतर चलना आपको राजनीति में प्रभावशाली तरीके से लेकर आ रहा है, लेकिन कुंडली में शनि की स्थिति की वजह से विजय को तमिलनाडु के CM बनने में अभी अड़चनें दे रहा है, उसकी वजह से कुछ विलंब हो रहा है. शनि के कारण विजय के सीएम बनने में अभी कुछ समय लग सकता है. यदि तमिलनाडु की वर्तमान राजनीति में अभी किसी और की कुंडली इनसे अधिक सशक्त नहीं है तो फिर थलापति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed