वृषभ राशि वालों के लिए आज संकटमोचन बनेंगे हनुमान! जानिए कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के जीवन में आज बड़ा बदलाव आने वाला है. आज इन जातकों के कुशल व्यवहार के कारण ही समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. यदि आप विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, तो आपके मुश्किल से मुश्किल काम भी बनेंगे. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज के दिन वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचरण करेंगे, वहीं सूर्य आज मेष राशि मे होंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कितना मंगलकारी होगा.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक व्यवहार के काफी अच्छे होते हैं. कुशल व्यवहार के कारण ही उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. यदि आप विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें तो आपके मुश्किल से मुश्किल काम भी बनेंगे.
बिजनेस में उधार लेने से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए किसी से भी पैसा उधार न लें, वरना ये उधारी आप पर भारी पड़ सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें तो आज आप यदि अपने लक्ष्य को तय कर उसी हिसाब से मेहनत करेंगे, तो आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी.
चांदी में इन्वेस्टमेंट से फायदा
वृषभ राशि के जातक आज आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. आज आपको आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. यदि आप इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो आज आप चांदी में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा. हालांकि इसके अलावा किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करना भी आपके लिए शुभकारी है.
सामान्य होगा लव लाइफ
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है.
हनुमान जी को चढ़ाए लड्डू
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी हनुमान मंदिर में जाकर उनकी पूजा आराधना करें. आज आप उन्हें लड्डू का भोग लगाकर उस प्रसाद का वितरण करेंगे तो इससे आपके जीवन में आने वाले सभी तरह के संकट जरूर दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


