मिथुन राशि वालों पर ज्येष्ठा नक्षत्र का योग डालेगा असर,पार्टनर से हो सकती है अनबन

मिथुन राशि वालों पर ज्येष्ठा नक्षत्र का योग डालेगा असर,पार्टनर से हो सकती है अनबन

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 4 may 2026: ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि बिजनेस और करियर के मामले पर यह सप्ताह मिला जुला परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में तेजी आने की संभावना है जिससे मन खुश रहेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. हालांकि, कारोबार की गति को और ज्यादा बढ़ाने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी. मेहनत का फल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा. 

Aaj Ka Gemini Horoscope 4 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 4 मई यानी सोमवार का दिन है, हिंदी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष तृतीय तिथि है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि 4 मई से सप्ताह शुरू हो रहा है. यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सुधार और महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रहा है. उन्होंने कहा कि सप्ताह के पहले ही दिन यानी 4 मई को चंद्रदेव वृश्चिक राशि में नीच के रहेंगे, जिसका प्रभाव मिथुन जातकों के स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि आज इस दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र का योग बन रहा है, जो मानसिक तनाव या थकान की स्थिति उत्पन्न कर सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.

आज मिथुन जातकों के लिए धन की प्राप्ति के बन रहे हैं योग
देहरादून के ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि बिजनेस और करियर के मामले पर यह सप्ताह मिला जुला परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में तेजी आने की संभावना है, जिससे मन खुश रहेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. हालांकि, कारोबार की गति को और ज्यादा बढ़ाने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी. मेहनत का फल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि स्वास्थ्य या घरेलू सामानों पर अचानक खर्च होने की संभावना है. कार्यस्थल पर एकाग्रता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

गलतफहमी बिगाड़ सकती है पार्टनर से रिश्ता 
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों की बात करें तो वैसे तो यह हफ्ता रिश्तों में सुधार लाने वाला है. हालांकि 4 मई को चंद्रमा की स्थिति के चलते घर में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, लेकिन सूझबूझ से आप इसे टाल सकते हैं, हालांकि आज आपको पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आपसी बंधन और मजबूत होंगे. लेकिन गलतफहमी रिश्तों में कड़वाहट ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर ससुराल पक्ष से कोई अनबन चल रही थी, तो इस हफ्ते वह समाप्त होने की संभावना है. बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए ‘स्ट्रेस बस्टर’ का काम करेगा और आपको मानसिक ताजगी  देगा.

चंद्रदेव की स्थिति स्टूडेंट्स पर भी डालेगी असर
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती है क्योंकि चंद्रदेव की स्थिति पढ़ाई से मन भटका सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपकी एकाग्रता में सुधार हो पाएगा. स्वास्थ्य की बात करें तो समय विशेष सावधानी बरतने का है. चंद्रमा के नीच राशि में होने से पेट की खराबी, मानसिक तनाव या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. वहीं उचित आराम और खान-पान का ध्यान रखना इस सप्ताह आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

आज आपके लिए यह रहेगा लकी नंबर और शुभ रंग 
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते शुभ अंक 5 और 9 रहेंगे, जबकि हरा और क्रीम रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा. उन्होंने कहा कि 4 मई को सोमवार है, इसलिए भगवान शिव की पूजा और व्रत करना विशेष फलदायी रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि पुरुषों को ‘ॐ नमः शिवाय’ और महिलाओं को ‘शिवाय नमः ॐ’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही, प्रकृति से जुड़ना और पौधरोपण करना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा और ग्रहों के दोषों को शांत करने में मदद करेगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed