धनु: आपके आत्मविश्वास से दूर होंगी मुश्किलें! सेहत में नहीं बरतें लापरवाही
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 04 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. जहां उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलने से आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और निवेश के लिए भी समय काफी फायदेमंद साबित होगा. हालांकि दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए गुस्से पर नियंत्रण रखना और सेहत के प्रति सतर्क रहना जरूरी है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहेगा.
जमुई: 04 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है. आज के दिन आपको निवेश से लेकर कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपकी एक छोटी से गलती आपको मुश्किल ला सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन बेवजह का गुस्सा आप पर भारी पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में भी अपने मेहनत का परिणाम मिलेगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. खासकर शिक्षा, प्रतियोगिता और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है.
सेहत में आज नहीं बरतें लापरवाही
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज काफी तालमेल देखने को मिलेगा. आज आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, जिस से आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा. उन्होंने बताया कि सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किलें जरूर खड़ी कर सकता है. आज आपको अपने सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की मुश्किल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लव लाइफ की बात करें तो आज के दिन आप को अपना प्यार लुटाने का पूरा मौका मिलेगा. आज आप अपने स्पेशल वन के साथ टाइम बिता सकते हैं और आप आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.
आपके आत्मविश्वास से दूर होंगी मुश्किलें
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शानदार साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस दिन आत्मविश्वास आपके लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगा और जिस भी काम को आप पूरे भरोसे के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलना लगभग तय है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का यह सही समय है, इसलिए आलस्य छोड़कर सक्रिय रहना लाभदायक रहेगा. उन्होंने कहा कि निवेश के लिहाज से आज का अनुकूल रहेगा. उन्होंने बताया कि सोच-समझकर किया गया निवेश आपको भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर बड़े फायदे का कारण बन सकते हैं.
आमदनी में हो सकती है वृद्धि
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे, जिससे काम समय पर पूरे होंगे और आपकी छवि मजबूत बनेगी. आर्थिक पक्ष की बात करें तो व्यापारिक संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


