साप्ताहिक राशिफल: सिंह, तुला समेत 5 राशियों की करियर में रहेगी अच्छी ग्रोथ, कर्क समेत 4 रा

साप्ताहिक राशिफल: सिंह, तुला समेत 5 राशियों की करियर में रहेगी अच्छी ग्रोथ, कर्क समेत 4 रा

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. इस सप्ताह बुध भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे. वहीं शुक्र स्वराशि में तो मेष राशि में बुध और सूर्य ग्रह की युति बन रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है. ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और शुभ योग के प्रबाव से इस सप्ताह सिंह, कन्या समेत 5 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, वहीं मिथुन, धनु समेत 4 राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं मई का पहला सप्ताह 4 से 10 मई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल शनि के साथ युति बना रहे हैं और आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़ सकता है लेकिन आपको मेहनत का फल मिलेगा. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माताजी से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा. इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

वृषभ राशि वालों को मई के पहले सप्ताह में कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं. इस सप्ताह शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे प्रभावशाली योग बन रहा है. दैनिक कार्यों को लेकर इस सप्ताह आपके अंदर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

मिथुन राशि वालों को मई के पहले सप्ताह कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल अस्त अवस्था में चल रहे हैं. बुध के अस्त होने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बन रही है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़ भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा विवाद होने की आशंका बन रही है. बुध अस्त की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है, जिसको लेकर दोस्तों व परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को साथ काम करने वालों की वजह से परेशानी हो सकती है और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं. कर्क राशि वाले इस सप्ताह निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें अन्यथा आपका धन फंस सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Singh Weekly Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी फिलहाल मेष राशि में बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और इस धन को आप अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. बिजनेस संबंधित समस्याएं आपकी दूर होती जाएंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. दांपत्य जीवन मजबूत होगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. इस सप्ताह धन का खर्च पूर्ण सोच-विचार के साथ करें. दान-धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

कन्या राशि वालों को मई के पहले सप्ताह में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और परिवार की सभी चिंताएं भी दूर हो जाएंगी. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह सूर्य के साथ विराजमान हैं, दो शुभ ग्रह का आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा. आय को लेकर इस सप्ताह आपके लिए नई स्थितियां उत्पन्न हो सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन इस सप्ताह दूर हो जाएगी और दोनों के बीच रिश्ता काफी मजबूत होगा. सेहत संबंधित समस्या भी इस सप्ताह दूर हो जाएगी.

तुला साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह लाभदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र स्वराशि में विराजमान हैं और शुभ फल दे रहे हैं. इस सप्ताह आपके मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और संतान की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न भी होगा. तुला राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर पर कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है. बिजनेस में अगर परेशानी चल रही है तो किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. साथ ही धार्मिक कार्यों में आपका मन भी लगेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वाले मई के पहले सप्ताह दैनिक कामकाज में आलस्य से परेशान हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक भी सकते हैं. आपकी राशि के स्वामी मंगल की शनि ग्रह के साथ युति बन रही है, जिसके प्रभाव से आपको कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. लव लाइफ में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें और अपने कार्यों पर भी ध्यान रखें. गर्मी की वजह से आपको और परिवार के सदस्यों को परेशानी हो सकती है, ज्यादा धूप में निकलने से बचें. सप्ताह के अंत में कामकाज से संबंधित कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों को मई के पहले सप्ताह में कुछ पारिवारिक समस्या हो सकती हैं क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. लव लाइफ के मामले में आपको गलतफहमी संबंधित कई परेशानी हो सकती हैं, बातचीत से ही स्थिति को संभालने का प्रयास करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आप धन संबंधी मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, धन की वजह से आपके कोई कार्य अटक सकता है या फंस सकता है. गर्मी के मौसम में मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह कई कार्यों में लाभदायक रहने वाला है. आपकी राशि में इस सप्ताह चंद्रमा का संचार होने वाला है और कई ग्रहों की दृष्टि भी रहेगी. कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा और अधिकारी व सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी और अटके हुए कई कार्य संपन्न होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. गर्मी के मौसम में अपना ध्यान रखें और धूप में बाहर ज्यादा निकलने से बचें. छात्र वर्ग को इस सप्ताह उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह थोड़ा भाग दौड़ वाला बना रह सकता है. आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है और धन संबंधित समस्या भी बनी रह सकती है. आपकी राशि में फिलहाल छाया ग्रह राहु विराजमान हैं और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. इस सप्ताह आपको दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिसकी वजह से पारिवारिक माहौल भी खराब हो सकता है. कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह ऑफिस के कार्यों को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मई 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. आपकी राशि में शनि विराजमान हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है, इस वजह से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. कामकाज को लेकर इस सप्ताह किसी पर अधिक विश्वास ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है. इस सप्ताह संतान के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें, अन्यथा छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से परेशानी के योग बन रहे हैं.

Source link

You May Have Missed