आपके हाथ-पैर पर भी हैं ये खास निशान? 31 की उम्र के बाद बदल जाती है ऐसे लोगों की किस्मत!
Vedic Astrology Lucky Marks: क्या आपके हाथ-पैर पर भी ऐसे खास निशान हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इन्हें किस्मत बदलने वाले संकेत माना जाता है? मान्यता है कि शरीर के कुछ विशेष हिस्सों पर बने ये निशान व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से गहरा संबंध रखते हैं. खासतौर पर कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ, पैर या उंगलियों पर कुछ खास तरह के निशान होते हैं, उनकी जिंदगी में 31 की उम्र के बाद बड़ा मोड़ आता है. बताया जाता है कि इस उम्र के बाद अचानक तरक्की, पैसा, नाम और पहचान मिलने लगती है, वहीं कई बार लंबे समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलने लगती है. सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं ऐसे निशान के बारे में…
पैरों पर त्रिभुजाकार चिह्न
आपके पैरों पर त्रिभुजाकार चिह्न है तो आप अत्यंत भाग्यशाली हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैरों पर त्रिभुजाकार चिह्न होना अत्यंत शुभ माना जाता है और 31 की उम्र के बाद इनकी किस्मत ही बदल जाती है. यह चिन्ह धन और समाज में सम्मान की प्राप्ति का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि ऐसे शुभ निशान करोड़ों में से किसी एक व्यक्ति के शरीर पर होते हैं, जो उन्हें करोड़पति बना देते हैं.
हाथ में ऐसे चिन्ह होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनने वाली कुछ विशेष रेखाएं और चिह्न व्यक्ति के भाग्य को दर्शाते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी के हाथ में मछली, शंख, चक्र या त्रिशूल जैसा निशान बनता है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे लोग शुरुआती जीवन में संघर्ष जरूर करते हैं, लेकिन 30 के बाद उनकी किस्मत तेजी से बदलने लगती है.
पैरों के तलवों पर ऐसे निशान होना
इसी तरह, पैरों के तलवों पर भी कुछ खास निशान जैसे कमल या चक्र होना राजयोग का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति जीवन में उच्च पद, सम्मान और आर्थिक समृद्धि हासिल करते हैं. हालांकि, यह सफलता उन्हें धीरे-धीरे मिलती है और 31 की उम्र के बाद इसका प्रभाव स्पष्ट दिखने लगता है.
शरीर पर तारे का निशान
अगर शरीर पर तारे के आकार का कोई निशान हो तो व्यक्ति के जीवन में 31 की उम्र के बाद अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिलते हैं. जिन लोगों के हाथ-पैर में ये शुभ निशान होते हैं, उनके लिए यह उम्र नई शुरुआत लेकर आती है. करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और पर्सनल लाइफ में स्थिरता सब कुछ एक साथ मिलने लगता है.
शरीर पर कमल का निशान होना
सामुद्रिक शास्त्र में शंख, चक्र और कमल के निशान को बहुत शुभ और पवित्र माना गया है. जिनके पैरों या हथेलियों पर कमल का चिन्ह होता है, उन्हें किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च सफलता प्राप्त होती है. यह निशान 30 के बाद ही प्रभाव दिखाने लगता है और व्यक्ति को उच्च सफलता, धन-संपत्ति, आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है. साथ ही भगवान विष्णु या लक्ष्मी की विशेष कृपा भी रहती है.
शरीर पर त्रिशूल का निशान
त्रिशूल शक्ति का प्रतीक होता है. जिस व्यक्ति के शरीर पर त्रिशूल का का निशान होता है, वह काफी भाग्यवान माना जाता है और ऐसे लोगों पर भगवान शिव और शक्ति की कृपा बनी रहती है. हालांकि यह निशान अत्यंत दुर्लभ होता है और लाखों में से किसी एक व्यक्ति के पास ऐसा निशान मौजूद रहता है. ऐसा व्यक्ति 31 के बाद हर सुख की प्राप्ति करता है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता.
शरीर पर मछली का निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मछली का चिन्ह भी बहुत शुभ माना जाता है. जिस व्यक्ति के शरीर पर यह निशान मौजूद रहता है, उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है. ऐसा व्यक्ति काफी मेहनती होता है और इनकी मेहनत का फल 30 की उम्र के बाद से ही दिखना शुरू हो जाता है.


