आज ज्येष्ठ प्रारंभ, नारद जयंती, शनिवार व्रत, त्रिपुष्कर योग, पंचांग से जानें मुहूर्त
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 2 May 2026: आज से ज्येष्ठ माह का प्रारंभ हुआ है. पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, विशाखा नक्षत्र, बालव करण, व्यतीपात योग, पूर्व का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. आज देर रात त्रिपुष्कर योग बन रहा है. त्रिपुष्कर योग एक शुभ योग है, जिसमें आप कोई शुभ कार्य करते हैं तो उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है. आज शनिवार व्रत और नारद जयंती है. ब्रह्मा जी के मानस पुत्र और भगवान विष्णु के परम भक्त नारद जी का जन्म ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हुआ था. वे भगवान विष्णु की भक्ति का प्रचार प्रसार करते हैं, इस वजह से वे नारायण नारायण का जप करते हैं. नारद जी को ब्रह्मांड का पहला पत्रकार भी कहा जाता है क्योंकि वे तीनों लोकों में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते और हमेशा घूमते रहते हैं.
आज शनिवार व्रत में कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा करें. उनको नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप, फल, काला गुलाब जामुन, काले तिल के लड्डू आदि अर्पित करके पूजा करें. शनि चालीसा का पाठ करें. उसके बाद शनिवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. पूजा के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को काला कंबल, छाता, नीले और काले रंग के कपड़े, सरसों के तेल, काली उड़द, लोहा, स्टील के बर्तन आदि का दान करें. मरीजों और असहाय लोगों की मदद करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. शनि कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या का दोष मिटता है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 मई 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:49 ए एम, मई 03 तक, उसके बाद द्वितीया
आज का नक्षत्र- विशाखा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- बालव – 11:49 ए एम तक, कौलव – 12:49 ए एम, मई 03 तक, उसके बाद तैतिल
आज का योग- व्यतीपात – 09:45 पी एम तक, फिर वरीयान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- तुला- 12:30 ए एम, मई 03 तक, फिर वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:40 ए एम
सूर्यास्त- 06:57 पी एम
चन्द्रोदय- 07:50 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:14 ए एम से 04:57 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:24 पी एम
अमृत काल: 09:25 पी एम से 11:11 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 03
त्रिपुष्कर योग: 12:49 ए एम, मई 03 से 05:39 ए एम, मई 03
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:19 ए एम से 08:59 ए एम
चर-सामान्य: 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:58 पी एम से 03:38 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:38 पी एम से 05:17 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:57 पी एम से 08:17 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:37 पी एम से 10:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:58 पी एम से 12:18 ए एम, मई 03
चर-सामान्य: 12:18 ए एम से 01:38 ए एम, मई 03
लाभ-उन्नति: 04:19 ए एम से 05:39 ए एम, मई 03
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 05:40 ए एम से 07:19 ए एम
यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:40 ए एम से 06:33 ए एम, 06:33 ए एम से 07:26 ए एम
राहुकाल- 08:59 ए एम से 10:39 ए एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
गौरी के साथ – 12:49 ए एम, मई 03 तक, फिर सभा में.


