कन्या राशि वाले आज कंट्रोल करें खर्च, नए प्लान को टाल दें, हनुमान जी बनाएंगे काम

कन्या राशि वाले आज कंट्रोल करें खर्च, नए प्लान को टाल दें, हनुमान जी बनाएंगे काम

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 2 may 2026: आज कन्या राशि वालों को व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन बढ़ते खर्च और गलत निवेश से बचना बेहद जरूरी है.परिवार और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और हर फैसले में सावधानी बरतें.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशि का आकलन ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र और व्यातीपात योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. इस खगोलीय स्थिति के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा.

व्यापार और धन से जुड़े मामलों में बरतें सावधानी
आज व्यापार में लाभ के योग तो बन रहे हैं, लेकिन बिना सोच-विचार के कोई भी बड़ा निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है, क्योंकि खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं. ऐसे में अपने बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि धन वापसी में परेशानी हो सकती है. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसके अनुसार परिणाम कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ा निराश भी हो सकता है. धैर्य बनाए रखें क्योंकि दिन के अंत में छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं.

परिवार और दांपत्य जीवन में रह सकती है खटास
आज परिवार के भीतर विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में समझदारी और शांत स्वभाव से काम लेना बेहद जरूरी होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बन सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और किसी भी मुद्दे को बढ़ाने से बचें. परिवार के साथ समय बिताना आज आपके लिए मानसिक शांति का कारण बन सकता है.

मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां
आज आपके मन में चिंता और संदेह बना रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा और अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. ऐसे में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी. दैनिक कार्यों में भी थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी. ध्यान और संयम से ही आप इस स्थिति को संभाल सकते हैं.

नए कार्य की शुरुआत से करें परहेज
आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है. अगर आप किसी नई योजना पर काम करने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा. आज किए गए नए काम में नुकसान होने की संभावना अधिक है. आज किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. संतान और स्वास्थ्य को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है. विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

आज का उपाय: आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बजरंगबली को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. इसके साथ ही लड्डू का भोग लगाएं. बजरंगबाण का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed