आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर घर पर ही कर लें यह छोटा सा उपाय, बिना एक रुपया खर्च करोड़ों का कर
Last Updated:
Buddha Purnima 2026 Upay: देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है. इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की जाती है और कथा का पाठ किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की रात अगर यह खास उपाय करते हैं तो जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की रात को किए जाने वाले उपाय के बारे में…
Buddha Purnima 2026 Upay: वैशाख माह में पड़ने वाली बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बहुत ज्यादा है क्योंकि इसे ना सिर्फ बौद्ध धर्म के लिए बल्कि हिंदू धर्म में भी महत्वपूर्ण माना जाता है. बौद्ध धर्म में बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म और ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, लेकिन वहीं हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा का दिन माना जाता है. तंत्र शास्त्र में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व बताते हुए उपाय भी बताए गए हैं. इस उपाय के करने से ना सिर्फ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होगी. आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर इस उपाय को अवश्य करें…
बुध पूर्णिमा की रात करें यह उपाय
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के साथ आज के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व है. माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा का चांद तन और मन की शांति और सुख-समृद्धि का कारक होता है. रात के समय चांद को अर्घ्य देने और चंद्रमा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से शारीरिक और मानसिक विकार कम होते हैं. अगर आप भावनात्मक कमजोरी की सामना कर रहे हैं तो पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साए में समय बिताने से मन को मजबूती और शांति मिलती है.
इस मंत्र का करें जप
वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए रात्रि में कच्चे दूध, मिश्री और जल से अर्घ्य दें, ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का जाप करें और पीपल या तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही चंद्रमा के सामने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लक्ष्मी यंत्र या नारायण के मंत्रों का जाप कर सकते हैं.
इन चीजों का करें दान
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या फिर निचले स्थान पर है, वे भी वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का पूजन जरूर करें. इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और चंद्र दोष भी कम होगा. वैशाख पूर्णिमा पर दान का भी बहुत महत्व है. इस दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ होता है. इस दिन सफेद कपड़ा, सफेद खाद्य पदार्थ, मीठा जल, मिट्टी का मटका और मोटे अनाज का दान कर सकते हैं. इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और हमेशा सुख-समृद्धि का वास घर पर रहता है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


