Gajkesari Yog से मई में सिंह, धनु समेत 6 राशियों को होगा बंपर लाभ, आमदनी, करियर, सम्मान मे

Gajkesari Yog से मई में सिंह, धनु समेत 6 राशियों को होगा बंपर लाभ, आमदनी, करियर, सम्मान मे

Last Updated:

Gajkesari Yog 2026 Lucky Rashifal: मई माह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान बनने वाला गजकेसरी योग कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. जब चंद्रमा और बृहस्पति अनुकूल स्थिति में होते हैं, तब यह प्रभावशाली योग बनता है, जो व्यक्ति के जीवन में सफलता, सम्मान और आर्थिक लाभ के द्वार खोलता है. इस बार गजकेसरी योग का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से सिंह, कन्या समेत 6 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

Gajkesari Yog 2026 Lucky Rashifal: गजकेसरी योग को ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण शुभ योगों में से एक माना जाता है. यह चंद्रमा और बृहस्पति के विशेष संबंध के कारण बनता है. यह योग तब बनता है जब बृहस्पति चंद्रमा से लग्न, चौथे, सातवें या दसवें भाव में हो या जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ हों. हालांकि, इस योग के पूर्ण रूप से प्रभावी होने के लिए बृहस्पति का कमजोर ना होना, अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम से कम होना और चंद्रमा का स्थिर होना आवश्यक है. मई माह में गजकेसरी योग का बनना बेहद शुभ संयोग माना जा रहा है, जो सिंह, तुला, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. मई में इस शुभ योग के होने से इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे होंगे और चल रही परेशानियों का अंत भी होगा. आइए जानते हैं मई में बन रहे गजकेसरी योग से किन किन राशियों को लाभ होगा…

मई माह में गजकेसरी योग सिंह राशि वालों के लिए करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है. इस मास में आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी और बाजार में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी और आपकी संपत्ति में भी इजाफा देखने को मिलेगा.

कन्या राशि वालों के लिए मई का महीना भाग्यवृद्धि का समय साबित हो सकता है. गजकेसरी योग के प्रभाव से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. साथ ही छात्रों के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए मई का महीना बेहद खास होने जा रहा है, आप अपने कार्यों से सभी को प्रभावित करेंगे. विदेश से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. मई के महीने में तुला राशि वालों को निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और अचानक धन लाभ के संकेत हैं. अगर बिजनेस काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है तो इस मास में आपको कई लाभ मिलते दिखाई देंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और इस मास में बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा. गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों की संपत्ति में इजाफा देखने को मिलेगा.

धनु राशि वालों के लिए गजकेसरी योग विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है है, क्योंकि बृहस्पति उनकी राशि का स्वामी हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्यों में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और मई माह में परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. धनु राशि वालों को इस मास में नौकरी बदलने या प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी और करियर में उन्नति. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस मास में वापस मिलने के योग बन रहे हैं.

मकर राशि के लिए मई का महीना योजनाओं को साकार करने का है. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जिसके बारे में घरवाले बातचीत कर सकते हैं. लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं और बाजार में आपकी पहचान बढ़ेगी. अगर आप पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस मास में आपकी इच्छा पूरी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

कुंभ राशि वालों को गजकेसरी योग का लाभ सामाजिक और प्रफेशनल दोनों क्षेत्रों में मिलेगा. इस मास में आपके नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इस मास में आपको कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और कई खास लोगों से जान-पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा. आपके द्वारा किए जा रहे सभी कार्य संपन्न होंगे और हर कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed