कुंभ राशि वाले आज पार्टनर को जरूर दें लाल गुलाब, मजबूत होगा शुक्र ग्रह

कुंभ राशि वाले आज पार्टनर को जरूर दें लाल गुलाब, मजबूत होगा शुक्र ग्रह

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 May 2026: ज्योतिषाचार्या शक्ति ने कहा कि आज का दिन (शुक्रवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए खुद को बेहतर बनाने का संकेत दे रहा है. जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उनमें देरी हो सकती है लेकिन लगातार मेहनत और धैर्य से सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो रीडर शक्ति ने कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से भरा बताया है. उन्होंने कहा कि आज कई कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलेगी. खासकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. परिवार के साथ समय बिताने, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. बदलते मौसम और तेज गर्मी के बीच स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है.

अपने ऊपर मेहनत करने का दिन
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, एक मई 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए खुद को बेहतर बनाने का संकेत दे रहा है. जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उनमें देरी हो सकती है लेकिन निरंतर मेहनत और धैर्य से सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

धैर्य बनाए रखने से मिलेगा फायदा
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. जितना अधिक धैर्य बनाए रखेंगे, उतना ही काम में ग्रोथ और सफलता मिलेगी. मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा.

सरकारी नौकरी का मजबूत योग
जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक माना गया है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी मिलने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं.

परिवार के साथ समय बिताने की सलाह
आज परिवार के साथ समय बिताना और उनसे अपने काम को लेकर सलाह लेना लाभदायक रहेगा. परिवार का सहयोग आपकी सफलता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा.

विष्णु पूजा से मिलेगा लाभ
ज्योतिषाचार्या शक्ति ने बताया कि जीवन में ग्रोथ और सकारात्मक ऊर्जा के लिए विष्णु सहस्त्रनाम या लक्ष्मी नाम का पाठ करना शुभ रहेगा. साथ ही आज विष्णु मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने से भी लाभ मिलेगा.

रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम
अपने जीवनसाथी या प्रेमिका को लाल गुलाब देने की सलाह दी गई है. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

स्वास्थ्य और मौसम का रखें ध्यान
तेज गर्मी और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. खानपान संतुलित रखें और शरीर की देखभाल पर विशेष ध्यान दें.

लकी कलर और लकी नंबर
कुंभ राशि के लिए आज ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर शुभ रहेंगे. वहीं लकी नंबर 9 माना गया है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed