आज का पंचांग, 26 अप्रैल 2026: रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, देखें दिनभर के मुहूर्त

आज का पंचांग, 26 अप्रैल 2026: रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, देखें दिनभर के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 April 2026: आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. सुबह 05:45 ए एम से रवि योग बन रहा है, जो रात तक रहेगा. रवि योग में दोष मिट जाते हैं क्योंकि सूर्य का प्रभाव होता है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल दशमी तिथि, मघा नक्षत्र, तैतिल करण, वृद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. जो लोग रविवार व्रत हैं, वे प्रात:काल स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करें. तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें गुड़ और लाल फूल डाल दें, थोड़ा लाल रंग का चंदन या रोली मिला लें. उसके बाद सूर्य मंत्र का जाप करते हुए जल से अर्घ्य दें. उसके बाद सूर्य देव को प्रणाम करें और आरती करें. फिर आसन पर बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करें. रविवार व्रत कथा सुनें. सूर्य देव को फल, गुड़, खीर आदि का भोग लगाएं.

सूर्य पूजा करने के बाद आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं. मंत्र जाप करने से सूर्य के दोष दूर होंगे और कुंडली में सूर्य की शुभता बढ़ेगी. पूजा के बाद गुड़, गेहूं, केसर, लाल चंदन, लाल फल, लाल रंग के वस्त्र, तांबा आदि का दान करें. शाम के समय में मीठा भोजन करें. नमक का सेवन वर्जित होता है. सूर्य दोष को दूर करने के लिए पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेवा करें. आपके काम बनेंगे और आप तरक्की करेंगे.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 अप्रैल 2026

आज की तिथि- दशमी – 06:06 पी एम तक, उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र- मघा – 08:27 पी एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- तैतिल – 06:13 ए एम तक, गर – 06:06 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- वृद्धि – 10:28 पी एम तक, फिर ध्रुव
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:45 ए एम
सूर्यास्त- 06:53 पी एम
चन्द्रोदय- 02:10 पी एम
चन्द्रास्त- 03:03 ए एम, अप्रैल 27

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:18 ए एम से 05:01 ए एम
अमृत काल: 06:01 पी एम से 07:38 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, अप्रैल 27
रवि योग: 05:45 ए एम से 08:27 पी एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:24 ए एम से 09:02 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:02 ए एम से 10:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:41 ए एम से 12:19 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:36 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:53 पी एम से 08:15 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:15 पी एम से 09:36 पी एम
चर-सामान्य: 09:36 पी एम से 10:57 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:40 ए एम से 03:01 ए एम, अप्रैल 27
शुभ-उत्तम: 04:23 ए एम से 05:44 ए एम, अप्रैल 27

आज के अशुभ समय

विडाल योग- 05:45 ए एम से 08:27 पी एम
यमगण्ड- 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
गुलिक काल- 03:36 पी एम से 05:15 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:08 पी एम से 06:01 पी एम
राहुकाल- 05:15 पी एम से 06:53 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 06:06 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Source link

You May Have Missed