मंगल के मूलत्रिकोण राशि में गोचर से धनु समेत 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, रूचक राजयोग से
मंगल क मेष राशि में गोचर, धनु समेत 5 राशियों के साहस और भाग्य का होगा उदय
Last Updated:
Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह 11 मई को मीन राशि से निकलकर अपनी ही राशि मेष में गोचर करने वाले हैं और यह मंगल की मूलत्रिकोण राशि भी है. वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का योद्धा माना जाता है, जो एक ऊर्जावान और प्रभावशाली ग्रह है और इसकी प्रकृति पुरुषत्व वाली होती है. मंगल का मेष राशि में गोचर कर्क, धनु समेत 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं मंगल का गोचर इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
Mangal Gochar 2026 In Mesh Rashi: मंगल ग्रह 11 मई दिन सोमवार को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी मंगल की मेष मूलत्रिकोण राशि भी है. ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जा रहा है क्योंकि मंगल को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है और वह साहस, पराक्रम, ब्लड, भाई, शक्ति के कारक ग्रह भी हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह जब अपनी ही राशि में गोचर करते हैं, तब रूचक राजयोग का निर्माण होता है. राजयोग और मंगल गोचर के प्रभाव से कर्क, धनु समेत 5 राशियों को अच्छा फायदा होने वाला है. इन राशियों का आत्मविश्वास मजबूत होगा और जरूरी निर्णय से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं मंगल का मेष राशि में गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है.
मंगल गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी ही राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर करने वाले हैं. इस मंगल गोचर के दौरान आपको काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा के जरिए भी आपको सफलता मिल सकती है. इस समय नौकरी में तरक्की के अच्छे मौके हैं, जिसमें प्रमोशन, बेहतर पदों पर जाने और अन्य लाभ शामिल हैं. इसके अलावा विदेश में भी फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं. पैसों के मामले में, संपत्ति खरीदने और आय में बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान बचत के कई मौके मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाखी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और तालमेल भी बरकरार रहेगा.
मंगल गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं और यह अवधि करियर के लिए अनुकूल अवसर लेकर आ सकता है. इस अवधि में आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित भी हो सकते हैं. मंगल गोचर और रूचक राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि वाले इस अवधि में ज्यादा बचत कर सकते हैं और आमदनी के मामले में किस्मत भी आपका साथ दे सकती है. अगर आप पढ़ाई, नौकरी व कारोबार के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आमदनी के नए स्रोत भी तलाश सकते हैं.
मंगल गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आप प्रोफेशनल ग्रोथ को लेकर ज्यादा चयनशील हो सकते हैं और जरूरी निर्णय भी आसानी ले पाएंगे, जिसका लाभ आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में देखने को मिलेगा. करियर के लिहाज से आप मंगल गोचर के प्रभाव से काम में कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. अपने काम को लेकर आप सिद्धांतों वाले व्यक्ति रहेंगे और सही तरीके से काम करेंगे. आपको तरक्की के अच्छे मौके और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. बिजनेस के मामले में गोचर काल के दौरान आप सौदों के लिए लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं. यह गोचर आपकी बचत बढ़ाने के मौके दे सकता है और आपको आर्थिक रूप से फायदा मिल सकता है.
मंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम और परिस्थितियां मिल सकती हैं. इस समय के दौरान नौकरी में तरक्की, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के मौके मिल सकते हैं. साथ ही विदेश से जुड़े कामों के भी मौके मिल सकते हैं. मंगल गोचर और रूचक राजयोग के प्रभाव से धनु राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और आर्थिक तरक्की के अच्छे योग भी बनेंगे. इस समय बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और बिजनेस में भाग्यशाली घटनाओं से बड़ा लाभ भी हो सकता है. आपके अंदर साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा, जिससे आप अचानक से सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे.
मंगल गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी ही राशि से निकलने वाले हैं और आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. दूसरे भाव के स्वामी के रूप में यह आपकी बचत और वित्तीय स्थिति में भी वृद्धि लाएगा. अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपको आसानी से लोन मिल सकता है. लोग आपके व्यवहार और बात करने के तरीके को पसंद करेंगे और सलाह भी लेंगे. आप पर्सनल व प्रफेशनल दोनों में लोगों को आकर्षित कर सकते हैं. इस समय आप परिवार के और करीब महसूस करेंगे और परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं. करियर में प्रमोशन के जरिए भी आपको लाभ मिल सकता है और आर्थिक स्थिति भी स्थिर होगी. इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को मुनाफा बढ़ेगा और अपने मेंटर्स, पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से व्यापार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


