Aaj ka Singh Rashifal: आज मिला-जुला दिन, लग्जरी चीजें खरीदें शुभ रहेगा, प्रेमी अलर्ट रहें
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: पुष्य नक्षत्र का प्रभाव अभी बना हुआ है. ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए शुभ है. साथ ही नया कपड़ा या घर से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं की खरीद भी आज लाभदायक हो सकती है.
Aaj Ka Singh Rashifal 24 April 2026, Leo Daily Horoscope: वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास संकेत लेकर आई है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज बुध का अष्ट होना कुछ मामलों में सावधानी का संकेत देता है, लेकिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव अभी भी बना हुआ है. ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर यह दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए शुभ माना गया है. इसके साथ ही नया कपड़ा या घर से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं की खरीद भी आज लाभदायक साबित हो सकती है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के दृष्टिकोण से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में पुष्य नक्षत्र का प्रभाव नई संभावनाएं पैदा करेगा. जो लोग नौकरी परिवर्तन या स्थान परिवर्तन को लेकर प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच छोटे मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. खासकर कॉस्मेटिक या महिलाओं से संबंधित उत्पादों का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इसके अलावा टीवी, फ्रिज, कुलर, एसी, घर और वाहन जैसी लक्जरी वस्तुओं की खरीद या बिक्री से भी लाभ मिलने की संभावना है. इस दिन की गई खरीदारी लंबे समय तक उपयोगी और शुभ फल देने वाली मानी जाती है.
स्वास्थ्य के मामले में रखें सावधानी
स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ जातकों को आज थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. विशेष रूप से युवा दंपतियों को शारीरिक परेशानी से बचने के लिए दिनचर्या में सावधानी रखनी चाहिए. सर्दी-जुकाम या पेशाब में जलन जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ऐसे में अधिक पानी पीना और खानपान का संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
पारिवारिक जीवन एवं प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे. हालांकि प्रेम संबंधों में कुछ मामलों में वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं. ऐसे समय में धैर्य और संवाद बनाए रखना संबंधों को संतुलित रखने में सहायक रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
देवी महालक्ष्मी की पूजा से मिल सकते हैं शुभ परिणाम ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए देवी महालक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. घर में यदि देवी महालक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति हो तो उन्हें लाल गुलाब अर्पित करके घर से बाहर निकलना शुभ रहेगा. ऐसा करने से रुके हुए कार्यों में गति आने और मनोवांछित सफलता मिलने के संकेत बन सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


