कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता, जिसे चाहते हैं आज कर दें प्रपोज

कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता, जिसे चाहते हैं आज कर दें प्रपोज

Last Updated:

aj ka Kanya Rashifal 24 april 2026: स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. माता और पिता की सेहत भी आज बहुत बढ़िया रहेगी. अगर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो वह समाप्त हो जाएगा. शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी. हालांकि, बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं. सावधानी बरतें. नियमित…

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह शुक्ल पक्ष अष्ट्मी तिथि, पुष्य नक्षत्र, गण्ड योग भी रहने वाला है. आज चन्द्रमा कर्क राशि में ही संचार करने वाले हैं. देवघर के तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी जी से जानते हैं कि कन्या राशि पर आज के दिन का क्या कैसा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने बताया कि करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. यदि आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे. कुछ नये लोगों से सम्पर्क होगा जिससे आपके करियर में और भी लाभ होगा. आज भाग्य भी साथ देगा जिस वजह से हर कार्य आज पूर्ण होंगे.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिये शुभ रहने वाला है. व्यापार में आज मुनाफा का योग है. खासकर दवा, कपड़ा और रेस्टोरेंट के जो व्यापारी हैं उनको अच्छा खासा आज मुनाफा होने वाला है. आज स्टॉक मार्केट या शेयर बाजार में बेहिचक धन निवेश कर सकते हैं. अगर आप जमीन प्रॉपर्टी या कोई आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभप्रद रहने वाला है.

प्यार और परिवार की बात करें तो आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज के दिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें. उनकी भावनाओं को समझें. इससे वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी.

स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. माता और पिता की सेहत भी आज बहुत बढ़िया रहेगी. अगर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो वह समाप्त हो जाएगा. शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी. हालांकि, बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं. सावधानी बरतें. नियमित योग और व्यायाम करें. इसके साथ ही संतुलित आहार लें.

उपाय: आज संध्या के समय बजरंगबली के मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed