कन्या राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, लव लाइफ भी रहेगी बिंदास, जानें उपाय

कन्या राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, लव लाइफ भी रहेगी बिंदास, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 23 April 2026: लव और परिवारिक नजरिए से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार में अध्यात्मिक माहौल रहेगा. पैतृक सम्पति को लेकर जो भी वाद विवाद है वह समाप्त हो सकता है. आप अपने व्यस्त दिनचर्या से भी परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे. लव लाइफ मामले में आज प्रेमी के साथ आपका ताल मेल बना रहेगा.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, धृति योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मिथुन उपरांत कर्क राशि मे संचार करेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित नन्द किशोर मुदगल बताते हैं कि इस पंचांग और ग्रह नक्षत्र के हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आज धन लाभ का प्रबल योग रहने वाला है. मन प्रसन्न रहने वाला है. उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में भी आज धन लाभ का योग दिख रहा है. आज कोई भी कार्य आंख मूंदकर करें उसमें आपको सफलता निश्चित मिलेगी. कुछ परेशानी रहेगी. आज आपको कुसंगती से बचना होगा.

शिक्षा में मिलेगी सफलता
आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ा रहेगा. इससे आपको करियर और कामकाज में सफलता मिलेगी. आपके द्वारा कोई बड़ा भूखंड अथवा घर खरीदने की प्रबल संभावना बनी हुई है. नौकरी में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज आपको कोई जॉइनिंग लेटर भी मिल सकता है. रोजी-रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है. प्रमोशन का भी योग बनेगा. बॉस आज आपके कार्य से काफी प्रभावित होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. भूमि और भवन के मामले पक्ष में रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ी हुई रहेगी. लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.

व्यापार में मिल सकती है कोई अच्छी डील
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आय के नये स्रोत बनेंगे. नये व्यापार का भी आरम्भ कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार के प्रयास तेजी से आगे बढ़ेंगे. व्यापार में किए गए पुराने धन निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा. व्यापार मे कोई बड़ी डील भी मिल सकती है.

लव और परिवारिक नजरिए से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार में अध्यात्मिक माहौल रहेगा. पैतृक सम्पति को लेकर जो भी वाद विवाद है वह समाप्त हो सकता है. आप अपने व्यस्त दिनचर्या से भी परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे. लव लाइफ मामले में आज प्रेमी के साथ आपका ताल मेल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिताने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं.

स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ ही रहने वाला है. पिछले दिनों की तुलना मे आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शारीरिक या मानसिक जो भी कष्ट है वह समाप्त हो जाएगा. हालांकि आंखों से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है. नियमित योग और व्यायाम करें. इसके साथ ही संतुलित आहार भी लें.

उपाय
आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. भगवान विष्णु के साहस्त्र नाम का जाप करें. पीला वस्त्र और पीला फल किसी गरीब, जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति को दान करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed