आज का दैनिक राशिफल: मिथुन समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर! पढ़ें

आज का दैनिक राशिफल: मिथुन समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर! पढ़ें

मेष राशि
आज चंद्रमा राहु के नक्षत्र में आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेंगे. आज धन का सदुपयोग करके व्यापारिक विस्तार प्राप्त कर सकते हैं. यात्राओं में भी सहजता रहेगी. जॉब के लिहाज से दिन अनुकूल है लेकिन कार्यक्षेत्र में लोगों के कहे हुए शब्दों पर आंख बंदकर विश्वास ना करें, अन्यथा बेवजह का विवाद बन सकता है. कार्यों में थोड़ा विलंब मां को परेशान कर सकता है. रिश्तों में सामान्य स्थिति रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यातायात को लेकर सावधान रहें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

आज का उपाय: बुधवार के दिन का व्रत रखकर गणेशजी की पूजा अर्चना करें.

वृषभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपके आय भाव में हो रहा है, वहीं राशिपति अपनी ही राशि में विराजमान हैं. आज वृषभ राशि वालों को जॉब हो या व्यापार अवसरो की कमी नहीं रहेगी. आज आप अनुभव का प्रयोग कर सही निर्णय ले सकेंगे, बस अपने व्यक्तिगत तनाव के चलते कोई विवाद मिल सकता है. रिश्तों में उतार चढाव रहेगा इसलिए बातों के दूसरे पहलू पर भी ध्यान दें. आज निवेश भी कर सकते हैं. भाग्य का साथ 67% रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि
आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से ही हो रहा है और नक्षत्र स्वामी भाग्य भाव से गोचर करेंगे. आज आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने मे सफल रहेंगे. आपकी कार्य कुशलता के चलते समय पर कार्य पूरे होंगे. व्यक्तिगत तौर पर आज अधिक खर्च आपको तनाव दे सकता है. जॉब में आज कई चीजों को साथ लेकर चलना होगा, जिम्मेदारी बढ़ेगी. वही व्यापारिक तौर पर आज विस्तार के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेंगे. धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी और रिश्ते सामान्य रहेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य 68% तक साथ देगा.

आज का उपाय: गणेशजी का ध्यान करें पान और दूर्वा घास अर्पित करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है. कार्यों को लेकर आज भ्रम की स्थितियां रहेंगी लेकिन आपकी सकारात्मक सोच अचानक से लाभ की स्थितियां बना देंगी और कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी इसलिए अपने आत्म बल को बढ़ाते हुए. अपने पर विश्वास कर आगे बढ़े, जॉब हों या व्यापार जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य को लेकर भी आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे. कई चीजों को साथ में लेकर चलने के कारण कुछ तनाव रह सकता है, जॉब में व्यापार की अपेक्षा अधिक अनुकूलताएं रहेंगी, नयी जॉब के लिए भी प्रयास सफल रहेंगे. दांपत्य जीवन को लेकर आज सहज भाव रखें, छोटी-मोटी बातों को विवाद में ना परिवर्तित होने दें. भाग्य का साथ मिलने मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ भी मिलेगा.

आज का उपाय: आज हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी पेशा जातक आज कुछ नए प्रयोग कर काम करने के तरीको मे बदलाव लाएंगे, जो सफलता दिलाने मे सहायक रहेगी. आज अपने बड़े और उदार मन के चलते लोगों को माफ कर आगे बढ़ेंगे. जॉब के लिए बहतरीन परिणाम रहेंगे लेकिन व्यापारिक विस्तार और साझेदारी को लेकर बहुत ध्यान रखें. अधिक खर्च के चलते तनाव भी रह सकता है. स्वाथ्य मे भी लापरवाही ना करें. भाग्य का साथ 76% तक रहेगा.

आज का उपाय: गणेशजी को गुड़ और मूंग के लड्डू का भोग लगाएं और 21 दूर्वा अर्पित करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों आज प्रभाव और अधिकार क्षेत्र बढेगा. जॉब को लेकर अधिक अनुकूलताएं रहेंगी, वहीं व्यापार मे निर्णयों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है. अटके धन की प्राप्ति होगी और धनार्जन के योग भी बन रहे हैं. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा और रिश्तों मे भी सहजता रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. भाग्य का साथ 55% तक मिलेगा.

आज का उपाय: गणेश जी की पूजा के बाद हरी सब्जियों का दान करें और मूंग दाल का सेवन करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काम के लिहाज से उत्तम रहेगा और अधूरे कार्य बनेंगे लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं. माताजी की सेहत का ध्यान रखें अन्यथा डॉक्टर के यहां जाना पड़ सकता है. निवेश लाभप्रद रहने वाला है और यात्रा के योग भी बनते दिख रहें हैं. आज जॉब को लेकर सकारात्मकता मिलेगी, वहीं रिश्तों मे तनाव रह सकता है. भाग्य का साथ 66% तक मिलेगा.

आज का उपाय: आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज चंद्र देव, राशि पति के साथ अपने से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो बताता है कि बहुत सोच समझकर और सूझबूझ के साथ चलने का समय रहेगा. व्यापारिक उन्नति को लेकर लाभ मिलेगा लेकिन वहीं ओवर कॉन्फिडेंस के चलते कुछ निर्णय गलत भी कर सकते हैं. जॉब में परिवर्तन का समय है, आज आपको अप्रेजल और प्रमोशन से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा लेकिन रिश्तों को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव मिल सकता है. आज भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

आज का उपाय: भगवान राम का ध्यान कर हनुमानजी को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं वही राशि स्वामी शनि उदय होकर पराक्रम भाव से गोचर करेंगे. आज नया उत्साह रहेगा और लंबे समय से रुक कामों में गति आएगी. मेहनत का फल प्राप्त होगा. हालांकि संतान पक्ष को लेकर कुछ खर्च बढ़ सकता है, वही यात्राओं, निवेश और लेन-देन मे सजग रहें. पारिवारिक रिश्तों में बुजुर्गों का सम्मान करें, वही कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद हो सकती है. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान गणेश का ध्यान करें और गणेश कवच का पाठ करें.

कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, वही नक्षत्र स्वामी आप ही की राशि में विराजमान हैं, इसलिए इस अवसर का सदुपयोग करिए समय बर्बाद बिल्कुल ना करें. अपनी बुद्धि विवेक से बिना भ्रमित हुए कार्य करिए सफल रहेंगे. जॉब में अधिक सतर्कता की आवश्यकता है. व्यापार अनुकूल धन लाभ होगा. रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और यात्राओं के भी योग बनते दिख रहे हैं. धार्मिक कार्यक्रमों में आज सम्मिलित हो सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का 77% तक मिलेगा.

आज का उपाय: भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें और बुध के बीज मंत्र ॐ बुं बुधाय नमः का जप करें.

मीन राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं. मीन राशि के लिए आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी. बेवजह की तकलीफें आज खत्म होंगी. अपनी सूझबूझ से आज अपने पारिवारिक रिश्तों को आप संभाल पाएंगे और विवादों को हल करेंगे. जॉब हो या व्यापार हो, दोनों में ही मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएंगे. नए प्रयासों के लिए दिन थोड़ा मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें. आज भाग्य का साथ 55% रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा की उपासना कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed