मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करेगा इन 4 राशियों पर पैसों की बरसात, बढ़ेगी कमाई
Last Updated:
Mangal Gochar Rashifal: 24 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. इस गोचर का असर खास तौर पर करियर, धन और आत्मविश्वास पर देखने को मिलेगा. कुछ लोगों के लिए यह समय तरक्की, सफलता और नई शुरुआत लेकर आएगा. जानिए किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इसी प्रकार 24 अप्रैल 2026 की सुबह 2 बजकर 30 मिनट के लगभग पर मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस समय मंगल मीन राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और एक्शन का ग्रह माना जाता है, जबकि रेवती नक्षत्र को यात्रा, प्रगति, समापन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसके स्वामी बुध हैं.
मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर व्यक्ति को नई ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता देता है. यह समय पुराने कामों को पूरा करने और नई शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जाता है. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है. ऐसे में उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, अवसर और कार्यों में तेजी लेकर आने वाला साबित हो सकता है.आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से लाभ मिलेगा.
चार राशियों की पलटेगी किस्मत
मेष – ग्रहो के सेनापति का यह परिवर्तन इस राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होते नजर आएंगे और मनचाही इच्छाएं भी साकार हो सकती हैं. इस दौरान आय के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. दोस्तों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, उत्साह में आकर किसी बड़े निवेश का फैसला लेने से पहले किसी जानकार या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, ताकि भविष्य में लाभ सुनिश्चित हो सके.
मिथुन – मंगल का बुध के नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा ह. आपकी मेहनत और काबिलियत को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे और बड़े निर्णय लेने का यह सही समय है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और विरोधियों पर भी आप अपनी समझदारी से जीत हासिल कर पाएंगे.
कर्क – मंगल ग्रह का यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. किस्मत आपका पूरा साथ देगी और आपके प्रयास रंग लाएंगे. जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वहीं व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा और मुनाफा बढ़ेगा.
वृश्चिक – मंगल का यह परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए यह बेहद अनुकूल साबित होगा. घर-परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और माहौल खुशहाल बनेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. यात्राएं फलदायी रहेंगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे, साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.


