जन्मजात जीनियस होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन दोस्त, पड़ोसी सब बन जाते हैं दुश्मन
जन्मजात जीनियस होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन बनी रहती हैं परेशानियां
Last Updated:
अक्सर आपने सुना होगा कि कुछ लोग बचपन से ही बेहद तेज और समझदार होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की कुछ विशेष तारीखें ऐसी होती हैं, जिन पर जन्मे लोग जन्मजात जीनियस माने जाते हैं. कहा जाता है कि इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मकता और समस्या सुलझाने की स्किल दूसरों से बेहतर होती है.
क्या जन्म की तारीख आपके व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता को प्रभावित कर सकती है? ज्योतिष और अंकशास्त्र के जानकारों का मानना है कि कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग जन्म से ही तेज दिमाग और असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं. इन तारीखों में जन्मे लोगों की सोचने-समझने की क्षमता सामान्य से कहीं ज्यादा मानी जाती है, जिससे वे अलग पहचान बनाते हैं. बचपन से ही उनका बात और काम करने का तरीका माता-पिता को भी सरप्राइज कर देता है. लेकिन उनको इस प्राकृतिक प्रतिभा की कीमत भी चुकानी पड़ती है, अक्सर उनके जीवन कई तरह की चुनौतियां आती रहती है. आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग जन्मजात जीनियस होते हैं…
ये लोग होते हैं जन्मजात जीनियस
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उन्हें अक्सर जन्मजात जीनियस कहा जाता है. माना जाता है कि ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं. अंक ज्योतिष में 5 नंबर का स्वामी बुध ग्रह होता है, जो संवाद, तर्क, बुद्धिमत्ता और अनुकूलन क्षमता के कारक ग्रह हैं. कहा जाता है कि बुध का प्रभाव इन्हें मानसिक रूप से तेज बनाता है, लेकिन साथ ही इनके जीवन और व्यक्तित्व में चुनौतियां भी लाता है.
हमेशा रहते हैं नए की तलाश में
इन तारीखों पर जन्मे लोगों का दिमाग हमेशा सक्रिय रहता है. वे कभी सच में आराम नहीं करते. बस कुछ पल के लिए रुकते हैं, क्योंकि उनका दिमाग लगातार सोचता, योजनाएं बनाता और भविष्यवाणी करता रहता है. इससे चुप्पी में बेचैनी महसूस होती है और समय के साथ मानसिक थकान भी हो सकती है. जब आपको लगातार कुछ नया चाहिए, तो जिंदगी बोरिंग और धीमी लगने लगती है. ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं, खासकर जब उन्हें पहले से पता हो कि आगे क्या होने वाला है. इसलिए वे हमेशा कुछ नया करने और देखने की तलाश में रहते हैं.
लोग बन जाते हैं दुश्मन
अक्सर ये लोग कई चीजों में माहिर होते हैं, लेकिन यही उनकी कमजोरी भी बन जाती है. जब आप बहुत कुछ कर सकते हैं, तो किसी एक चीज पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है. वे जोश के साथ शुरुआत करते हैं, लेकिन पूरी तरह से उसे समझने से पहले ही छोड़ देते हैं. इनकी तेज सोच और अलग व्यवहार के कारण लोग इन्हें समझ नहीं पाते. इनके दोस्त से ज्यादा दुश्मन बन जाते हैं. इनकी पॉपुलैरिटी की वजह से हमउम्र के लोग इनसे ईर्ष्या करते हैं और हर समय नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं.
अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी
अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों की जिंदगी में बहुत ज्यादा खुशियों और गहरे दुखों के पल आते हैं. हालांकि ये जोखिम लेने से नहीं डरते लेकिन एक साथ कई चुनौतियों की वजह से कई बार अपने आपको थका हुआ महसूस कर लेते हैं. बुद्धिमान होना कई बार उल्टा भी पड़ सकता है, क्योंकि ये लोग जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, जल्दी-जल्दी फैसले लेते हैं और फोकस खो देते हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल विकास के लिए इन आदतों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


