सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ,करियर में मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 21 April 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन के लिहाज से सकारात्मक संकेत देने वाला माना जा रहा है. सही निर्णय और सावधानी के साथ दिन को और अधिक सफल बनाया जा सकता है.
खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी अनुकूल बनी हुई है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है. साथ ही मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मिथुन राशि उदित हो रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्यारहवां चंद्रमा होने से सिंह राशि वालों के लिए करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर आज का दिन कई मामलों में प्रगति देने वाला रह सकता है.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने की संभावना है. कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी अच्छी खबर के संकेत मिल सकते हैं. प्रमोशन जोन में चल रहे कर्मचारियों को मनचाही जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना भी बन रही है. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से महिला विद्यार्थियों के लिए आज का समय अधिक अनुकूल माना जा रहा है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन से जुड़े मामलों में आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आय में वृद्धि हो सकती है. जो लोग रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का समय अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा. आज किया गया सोच-समझकर निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. हालांकि बड़े आर्थिक निर्णय लेते समय सावधानी रखना जरूरी रहेगा. अनावश्यक जोखिम से बचना लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रूप से राहत देने वाला रहेगा. सिंह राशि के स्वामी सूर्य इस समय मेष राशि में उच्च स्थिति में गोचर कर रहे हैं. इसके कारण शरीर में अग्नि तत्व की प्रधानता बढ़ सकती है. ऐसी स्थिति में लू लगने या पेट से जुड़ी गर्मी की समस्या हो सकती है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और समझ बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा. प्रेमी युगलों के बीच बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. अहंकार से दूर रहकर एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से संबंध और बेहतर बन सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज मंगलवार के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि किसी कारणवश यात्रा करना जरूरी हो, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलना शुभ माना गया है. साथ ही पहले सात कदम पश्चिम दिशा की ओर चलकर फिर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा. इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है.


