Hindu Rituals: क्या मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद हाथ-पैर धोना चाहिए या नहीं? जानें विद्व

Hindu Rituals: क्या मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद हाथ-पैर धोना चाहिए या नहीं? जानें विद्व

होमफोटोधर्म

क्या मंदिर में पूजा के बाद हाथ-पैर धोना चाहिए या नहीं? जानें विद्वानों का मत?

Last Updated:

Hindu Rituals: धर्मशास्त्रों में मंदिर प्रवेश को एक पवित्र और आध्यात्मिक प्रक्रिया माना गया है, जहां शरीर और मन दोनों की शुद्धता का विशेष महत्व होता है. कई ज्योतिषाचार्यों ने मंदिर दर्शन के बाद घर लौटने पर तुरंत हाथ-पैर धोने से मना किया है. उनका मानना है कहा कि मंदिर में प्राप्त दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक स्पंदन तुरंत धोने से कम हो जाते हैं. ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि परंपरा और शास्त्र वास्तव में क्या कहते हैं. आइए जानते हैं विद्वानों की राय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही दृष्टिकोण.

Hindu Rituals: मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करने जाते हैं और मंदिर में मौजूद दिव्य ऊर्जा को महसूस करते हैं. मंदिर में प्रवेश करते ही आपने महसूस किया होगा कि मन हल्का हो जाता है और जिन चिंताओं से परेशान थे, उनको एकदम से भूल जाते हैं. ऐसा मंदिर में मौजूद ईश्वर की उस दिव्य ऊर्जा की वजह से होता है. पूजा पाठ करने के बाद जब भक्त घर पहुंचते हैं तो अपने हाथ पैर और मुंह को पानी से धूल लेते हैं, कई ज्योतिषाचार्यों ने ऐसा करना गलत बताया है. धार्मिक परंपराओं में पूजा-पाठ के बाद की आचरण विधि को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना गया है, जितना कि स्वयं पूजा करना. आइए जानते हैं मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद हाथ-पैर क्यों नहीं धुलने चाहिए…

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंदिर परिसर में चलना, परिक्रमा करना, गर्भगृह के पास खड़े होकर प्रार्थना करना और आरती ग्रहण करना जैसे कार्यों से हमारे शरीर और मन को विशेष शक्ति प्राप्त होती है. विशेष रूप से परिक्रमा के दौरान, पैर पृथ्वी से आने वाली पवित्र ऊर्जा को अवशोषित करते हैं और पूजा-अर्चना के दौरान, हाथ और शरीर दिव्य चेतना प्राप्त करते हैं. अगर आप घर पहुंचने के तुरंत बाद हाथों और पैर को पानी से धो लेते हैं तो उस ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है. इसलिए बहुत से भक्त पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के बाहर चबूतरा पर काफी समय तक बैठते हैं.

ज्योतिषाचार्यों ने सुझाव दिया कि पूजा अर्चना करने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक प्रतीक्षा करना और फिर स्नान करना सर्वोत्तम है. इस दौरान, शांत बैठकर ईश्वर का स्मरण करना, जप करना या मंदिर दर्शन से प्राप्त आध्यात्मिक आनंद को बनाए रखना अच्छा होता है. ऐसा करने से मन को शांति और विचारों में शुद्धता आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ज्योतिषाचार्यों ने बताया है कि अध्यात्म के साथ-साथ साफ-सफाई और सेहत का ध्यान रखना भी आवश्यक है. अगर मंदिर से लौटते समय आपको महसूस हो कि हाथ-पैर गंदे हो गए हैं तो उनको जरूर साफ करना चाहिए. फिर चाहें आप भोजन करने से पहले या फिर कोई अन्य कार्य करने से पहले धूलें, इसमें कोई बुराई नहीं है. स्वच्छता और स्वास्थ्य की उपेक्षा कभी नहीं करनी चाहिए. ज्योतिषचार्यों ने सुझाव दिया कि भक्ति, रीति-रिवाज और स्वास्थ्य को समान महत्व दिया जाना चाहिए.

kharmas

ज्योतिषाचार्यों ने कहा कि आजकल बहुत से लोग मंदिर दर्शन को केवल एक औपचारिकता मानकर चलते हैं, जबकि इसके पीछे छिपे आध्यात्मिक अर्थ को समझना आवश्यक है. मंदिर दर्शन के बाद कुछ समय शांतिपूर्वक व्यतीत करने से मन में सकारात्मक भावनाएं बढ़ती हैं और आपको भी महसूस होता है कि हमारे साथ भगवान का आशीर्वाद है. यही सकारात्मक सोच जीवन में आगे का मार्ग तय करती हैं और परिवार के सदस्यों पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है.

वैदिक विद्वानों का कहना है कि मंदिर दर्शन के तुरंत बाद हाथ-पैर धोने के बजाय कुछ देर प्रतीक्षा करने से दिव्य अनुभूति अधिक प्राप्त होती है. इसके लिए सबसे अच्छा है कि मंदिर पूजा पाठ करने के बाद कुछ समय मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठकर ईश्वर का ध्यान करें और फिर घर जाकर आप साफ-सफाई कर सकते हैं. इस तरह आप उस दिव्य ऊर्जा से भी जुड़े महसूस करेंगे और उसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेगा.

Source link

You May Have Missed