साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के इस सप्ताह खर्चों में भी कमी आएगी, कुंभ वालों के लव रिल

साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के इस सप्ताह खर्चों में भी कमी आएगी, कुंभ वालों के लव रिल

Last Updated:

Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य तो कुंभ वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. वहीं मीन राशि वालों के लिए सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है. मकर राशि वालों के इस सप्ताह खर्चों में भी कमी आएगी, जिसके चलते धन का कोष बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार होगा. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है. कार्यक्षेत्र में मीन राशि वालों के प्रस्ताव को इस सप्ताह अधिकारी आसानी से मान लेंगे और आपकी बनाई योजनाओं की प्रशंसा करेंगे. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 20 से 26 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026

मकर राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह उन चीजों को प्राथमिकता देनी होगी, जो उनके रिश्ते,कारोबार एवं आत्मीय संबंध को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. यदि आप सप्ताह की शुरुआत से ही योजना बनाकर अपने कार्यों को अंजाम देते हैं तो आपको मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी. इस सप्ताह आपको कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार के सिलसिले में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से मेल-मुलाकात करनी पड़ सकती है. सुखद पहलू यह कि आपके द्वारा इस दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा. आप आपको कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतों को दूर करने में मदद भी प्राप्त होगी. इस दौरान आपके पास धन की आवक बनी रहेगी. खर्चों में भी कमी आएगी, जिसके चलते आपके धन का कोष बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार होगा. वित्तीय दृष्टि से सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर साबित होना चाहिए. इस सप्ताह आपका बाजार में फंसा हुआ धन और उधार दिया गया पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके परिवार में सुख-शांति और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. लव रिलेशन सामान्य बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026

कुंभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा या फिर कहें महिमा मंडन करने से बचें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं. सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बिल्कुल लापरवाही ना बरतें. अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल ना करें अन्यथा उनके द्वारा की गई गलती के कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. बिजनेस की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है. इस दौरान आपको बाजार में अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास और पहल करने की आवश्यकता रहेगी. अगर आपका कोई अपना व्यक्ति आपसे रूठा हुआ है तो आपको अपना अहम पीछे छोड़कर उससे संवाद स्थापित करने की जरूरत है. अगर आप ऐसा करते हैं तो गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते में मिठास आ जाएगी. लव रिलेशन सामान्य बने रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा. सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 4

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद साबित होना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल दिखाई दे रहा है. सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपके प्रस्ताव को अधिकारी आसानी से मान लेंगे और आपकी बनाई योजनाओं की प्रशंसा करेंगे. आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी और पूरे सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा. इस सप्ताह आपको अपने इष्ट मित्रों एवं सत्ता सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं. इस दौरान उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. आप पर घर के वरिष्ठ लोगों की विशेष कृपा बरसेगी. भाई-बहनों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण बने रहेंगे. अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है. इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. अगर आप पहले से ही लव रिलेशन में बने हुए हैं या फिर विवाहित हैं तो आपका पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed