साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह षडयंत्र से बचें, वृश्चिक राशि वालों को अच्छे अव
Last Updated:
Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह तुला और धनु राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो वृश्चिक राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. तुला राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में संतान, परिजन अथवा किसी अन्य रिश्तेदार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. वृश्चिक राशि वाले लव रिलेशन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें. बिजनेस से जुड़े धनु राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा सिद्ध होना चाहिए, उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 20 से 26 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान, परिजन अथवा किसी अन्य रिश्तेदार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्य को करने में अधिक समय देने के साथ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल लिए रहने वाली है. इस दौरान तुला राशि के जातकों को फल की चिंता किए बगैर अपने कर्म को बेहतर तरीके से करना बेहतर रहेगा. सप्ताह के मध्य में वाद विवाद से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहें, जो अक्सर आपकी राह में बाधा उत्पन्न करने का षडयंत्र रचते रहते हैं. इस दौरान आपको अपनी सेहत और स्वभाव पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. मौसमी बीमारी के चपेट में आने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा संभव है. इस दौरान तीर्थ दर्शन अथवा किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है. लव रिलेशन सामान्य रहने वाला है. कठिन समय में पार्टनर आपका संबल बनेगा.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह शुभ साबित होगा. इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. पूर्वार्ध में समाज सेवा, राजनीति आदि से जुड़े व्यक्तियों को जहां आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति एवं मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होने के आसार हैं. यह समय बिजनेस की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है. आपको पूर्व में किए गए निवेश का लाभ होगा. कारोबार के विस्तार की योजना सफल होती हुई नजर आएगी. कमीशन पर काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा. हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा तनाव एवं मानसिक थकान लिए रह सकता है. इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. अगर आप सूझबूझ के साथ दायित्वों का निर्वाह करते हैं तो आपके संबंध परिजनों के साथ मधुर बने रहेंगे. अगर रिश्तों में आपका अहम आड़े आता है तो बनी बात भी बिगड़ सकती है. लव रिलेशन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 1
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
धनु राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह कोई भी कदम बेहद सावधानी के साथ उठाने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए फैसले का दूर तक असर देखने को मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा. इस दौरान रोजगार की तलाश करने वालों को रोजी-रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसे आपको भूलकर भी नहीं खोना है अन्यथा बाद में इसके लिए पछताना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी. आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है, ऐसे में अपनी लाइफ स्टाइल एवं खानपान सही रखें और इससे किसी भी प्रकार का कोई समझौता ना करें. नौकरीपेशा वर्ग को अपने उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है. अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी, अन्यथा आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा सिद्ध होना चाहिए. उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है. पूरे सप्ताह आपको भाई-बहनों का सहयोग और स्नेह दोनों मिलता रहेगा. अगर आप सिंगल हैं तो विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. वहीं जो लोग पहले से ही लव रिलेशन में बने हुए हैं उनके बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


