साप्ताहिक राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति और उपलब्धि

साप्ताहिक राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति और उपलब्धि

Last Updated:

Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह कर्क और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा तो कन्या राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सिंह राशि वालों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग से भी निर्णय लेने होंगे. कन्या राशि वाले इस सप्ताह लव रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 20 से 26 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. अगर आप लंबे समय से भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलह-समझौते से दूर हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को करियर-कारोबार में विशेष उपलब्धि के योग बनेंगे. यदि आप लंबे समय से किसी पद या स्थानांतरण के लिए इंतजार कर रहे थे आपकी यह मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है. व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्रा बड़े लाभ और व्यवसाय में वृद्धि का कारण बनेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको अपने व्यवसाय में वृद्धि एवं लाभ से संतोष का अनुभव होगा. इस सप्ताह कर्क राशि पर उनके माता-पिता एवं अभिभावकों की विशेष कृपा बरस सकती है. परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा. यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. उन्हें किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम फल लिए हुए है. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. प्रेमी या प्रेमिका के साथ बेहतर तालमेल दिखेगा.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 9

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा. इस सप्ताह आपको वो सभी चीजें आसानी से प्राप्त होंगी, जिसके लिए आप हकदार हैं. कार्यक्षेत्र में सीनियर एवं जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. इनकी मदद से आप अपने टारगेट या फिर कहें कार्य योजना को असानी से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. इस सप्ताह आपकी ना सिर्फ आय के नए स्रोत बनेंगे बल्कि धन की बचत से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत भी होगी. बिजनेस में धन की मनचाही आवक बनी रहेगी. हालांकि सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है. हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त होगा. व्यवसायियों को इस दौरान धन निवेश की दृष्टि से सावधानी अपेक्षित है. भूलकर भी जोखिम भरे मामलों में निवेश न करें. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सिंह राशि वालों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग से भी निर्णय लेने होंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने माता-पिता या फिर घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आदि को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इस सप्ताह किसी बात को लेकर परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसे दूर करने के लिए आपको संवाद का सहारा लेना उचित रहेगा. लव रिलेशन में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
कन्या राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं. इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत के कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अचानक आने वाली दिक्कतों एवं मानसिक चिंताओं के चलते आपके भीतर निराशा का भाव बना रह सकता है, जिसका असर ना सिर्फ आपके फैसलों पर भी देखने को मिल सकता है. इस दौरान आप परिस्थिति का मजबूती से मुकाबला करने से कतराएंगे और चीजों को बाद के लिए टालते जाएंगे. बिजनेस में मनचाहा लाभ ना होने के कारण आपको कुछ हद तक निराशा का अनुभव हो सकता है. तमाम तरह के खर्चों में वृद्धि से लाभ प्रभावित हो सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को तमाम तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने कागजी काम समय से पूरे करके रखने की आवश्यकता रहेगी. सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके चलते आपके भीतर शारीरिक थकान बनी रहेगी. इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ हद तक चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट एवं अनिर्णय की स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि ऐसे कठिन समय में आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा. ना सिर्फ आपके परिजन बल्कि इष्ट मित्र भी काफी मददगार साबित होंगे और आपका हौसला बढ़ाने का कार्य करेंगे. लव रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 3

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed