साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृष राशि वालों के लिए इस सप्ताह आय के स्रोत बनेंगे और सभी काम पूर
Last Updated:
Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए शुभ तो मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. मेष राशि वालों की इस सप्ताह रुपये-पैसों से जुड़ी किल्लत दूर होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. वृषभ राशि वालों की रुचि इस सप्ताह समाज सेवा से जुड़े कार्यों में रहेगी और इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भी खूब लगेगा. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 20 से 26 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह शुभता भरा रहने वाला है. बीते सप्ताह के मुकाबले आपको इस हफ्ते भाग्य आपका ज्यादा साथ देगा. आपके काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे. आपको घर और बाहर दोनों जगह परिजनों का सहयोग मिलेगा. अगर आप किसी चोट या बीमारी आदि से पीड़ित थे तो आपको इस सप्ताह तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा. रुपये-पैसों से जुड़ी किल्लत दूर होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. कर्ज की वापसी संभव हो पाएगी. सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोग भूमि-भवन या कारोबार आदि में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं. खास बात यह कि आपको ऐसा करने पर लाभ भी होगा. इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर की पूरी कृपा बनी रहने वाली है. उच्च अधिकारियों से साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे तथा पदोन्नति,वेतन वृद्धि आदि की स्थितियां भी बन सकती हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. आप अपना अधिक समय स्वजनों के साथ बिताएंगे. लव रिलेशन में मजबूती आएगी. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 9
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहने वाला है. इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के सोचे हुए काम तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे. इस सप्ताह आप एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा. एकाग्रता से किया गया अध्ययन आपकी सफलता में तब्दील होगा. इस सप्ताह आपकी रुचि समाज सेवा से जुड़े कार्यों में रहेगी. इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भी खूब लगेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा बना रहेगा. सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है. पूरे सप्ताह कार्यों में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपके भीतर आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति जागृत होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहेगा. कारोबार में धन की आवक बनी रहेगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपके परिजन शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 8
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 20 to 26 April 2026
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है लेकिन आप चीजों को बैलेंस करके चलते हैं तो आपको मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति संभव है. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखना होगा. विशेष रूप से मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और खानपान का ख्याल रखें. वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ फल लिए है. अगर आपका धन किसी योजना या किसी अन्य जगह पर अटका हुआ है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आसानी से निकल आएगा. इसी प्रकार अगर आप सप्ताह की शुरुआत से अपने धन का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके संचित धन में वृद्धि होगी. आपकी वित्तीय स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं. इस दौरान आप पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे. आपको नई योजनाओं से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होगा. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है. नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. लव रिलेशन हो या फिर घर परिवार से जुड़े लोग, रिश्तों में गरमाहट बनी रहेगी. आपके करीबी लोग आपके सुख एवं लाभ को लेकर फिक्रमंद रहेंगे.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


