अक्षय तृतीया पर खरीदें 20 रुपए की मिट्टी की ये चीज, जल से कर दें उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य

अक्षय तृतीया पर खरीदें 20 रुपए की मिट्टी की ये चीज, जल से कर दें उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य

होमताजा खबरधर्म

अक्षय तृतीया पर खरीदें 20 रुपए की मिट्टी की ये चीज, करें छोटा सा उपाय…

Last Updated:

Akshaya Tritiya 2026 Shopping Remedy: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को है. इस दिन लोग सोना, चांदी खरीदते हैं. लेकिन आपके पास अधिक रुपए नहीं हैं, तो परेशान न हों. अक्षय तृतीया पर 20 रुपए की मिट्टी की एक चीज खरीदकर आसान उपाय कर दीजिए, आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी.

Zoom

अक्षय तृतीया पर लोग पूजा के बाद खरीदरी करते हैं. (Photo: AI)

Akshaya Tritiya 2026 Shopping And Remedy: अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना, चांदी या इससे बने अभूषण खरीदते हैं. इस दिन मकान, दुकान, कार या अन्य प्रॉपर्टी भी खरीदते हैं कि वो उनके पास अक्षय रहे, वो कभी खत्म न हो. लेकिन सभी लोगों के लिए संभव नहीं है कि वो सोना, चांदी या प्रॉपर्टी खरीद सकें. जिनके पास पैसे की कमी है या उनके पास ये कीमती वस्तुएं खरीदने की क्षमता नहीं है तो उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस अक्षय तृतीया पर आप 20 रुपए के मिट्टी का एक आसान उपाय कर देंगे, जो आपको कभी न खत्म होने वाला पुण्य देगा. यह लोक क्या, परलोक में भी वह पुण्य आपके साथ रहेगा, कभी उसका क्षय नहीं होगा.

अक्षय तृतीया पर खरीदें मिट्टी के बर्तन

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि अक्षय तृतीया पर कभी ना क्षय होने वाली चीजों से जुड़ने के विधान के कारण ही धातुओं की खरीदारी प्रचलन में आई है, जिसमें सोना और चांदी श्रेष्ट हैं क्योंकि इन के सात्विक और शुभ गुण भी कभी खत्म नहीं होते हैं.

लेकिन वास्तव में अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी से बने पात्र को जरूर खरीदना चाहिए, जिनमें जल भरकर रखा जा सके. बाजार में 10-20 रूपए से लेकर 2000 तक मिट्टी के बर्तन मिल रहे हैं, आपकी जैसी क्षमता है, वैसा मिट्टी का कलश, मटका, सुराही, करवा, कुल्हड़, घड़ा या जो भी हो, उसे खरीद लें.

अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बर्तन खरीदने का धार्मिक महत्व

अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बर्तन खरीदने का महत्व. (Photo: AI)

अक्षय तृतीया के अवसर पर मिट्टी के बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है. मिट्टी के बने बर्तन भगवान के अक्षय रूप में प्रदान किए गए पंच तत्वों से निर्मित होता है. माटी पृथ्वी तत्व में जल मिलाकर जल तत्व का प्रवेश होता है, फिर आग में तपने पर अग्नि तत्व का प्रवेश होता है, उस पात्र में अनंत महीन छिद्र होते हैं, जिसमें वायु तत्व का प्रवेश होता है और पात्र के अंदर आकाश तत्व विराजमान होता है. इस प्रकार से मिट्टी का बर्तन पंचतत्व से युक्त होता है.

मिट्टी के बर्तन में जल का उपाय

अक्षय तृतीया पर जब आप मिट्टी का बर्तन खरीदकर घर लाएं तो उसमें जल भर दें. जल भरने से उस बर्तन में जीवंत ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती हैं, जिससे सारी नकारात्मकता दूर होती है. उसके बाद जल से भरे मिट्टी के बर्तन को किसी जरूतमंद व्यक्ति को दान कर दें. खासकर किसी प्यासे व्यक्ति को दान करें. इस उपाय से आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी और आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी. इससे आपका लोक और परलोक दोनों ही सुधर जाएगा. यही वास्तविक अक्षय तृतीय मनाना होगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed