आज का पंचांग, 18 अप्रैल 2026: 2 शुभ योग, शनिवार व्रत, चंद्र दर्शन, देखें दिनभर के मुहूर्त

आज का पंचांग, 18 अप्रैल 2026: 2 शुभ योग, शनिवार व्रत, चंद्र दर्शन, देखें दिनभर के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 April 2026: आज से वैशाख का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हुआ है. आज 2 शुभ योग में शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा है. इसके अलावा अमावस्या के बाद चंद्र दर्शन है. चंद्र दर्शन वाले दिन व्रत रखते हैं और शाम में चन्द्र दर्शन करके भोजन करते हैं. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल प्रतिपदा तिथि, अश्विनी नक्षत्र, बव करण, प्रीति योग, पूर्व का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. प्रीति योग रात 11:56 बजे तक है, उसके बाद से आयुष्मान् योग है.

आज शनिवार व्रत में शनि देव और उनके प्रिय पेड़ शमी की पूजा करते हैं. प्रात:काल में स्नान के बाद शनि देव के मंदिर जाएं. वहां शनि देव को नीले फूल, माला, फल, धूप, दीप, काले तिल, चंदन, तेल आ​दि चढ़ाएं. काले तिल के लड्डू और काला गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा और शनि रक्षा स्तोत्र पढ़ें. फिर शनिवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. उसके बाद श​मी के पेड़ की पूजा करें. उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें. शनि के दोषों और अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए लोहा, काले तिल, तेल, कंबल, काले या नीले वस्त्र, जूते, चप्पल ​आदि का दान गरीब और जरूरतमंद लोगों को करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 अप्रैल 2026

आज की तिथि- प्रतिपदा – 02:10 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 09:42 ए एम तक, उसके बाद भरणी
आज का करण- बव – 02:10 पी एम तक, बालव – 12:30 ए एम, अप्रैल 19 तक, फिर कौलव
आज का योग- प्रीति – 11:56 पी एम तक, ​उसके बाद आयुष्मान्
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:49 पी एम
चन्द्रोदय- 06:08 ए एम
चन्द्रास्त- 07:56 पी एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:24 ए एम से 05:08 ए एम
अमृत काल: 02:52 ए एम, अप्रैल 19 से 04:18 ए एम, अप्रैल 19
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, अप्रैल 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:30 ए एम से 09:07 ए एम
चर-सामान्य: 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:35 पी एम से 05:12 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:49 पी एम से 08:11 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:57 पी एम से 12:20 ए एम, अप्रैल 19
चर-सामान्य: 12:20 ए एम से 01:43 ए एम, अप्रैल 19
लाभ-उन्नति: 04:29 ए एम से 05:52 ए एम, अप्रैल 19

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 05:53 ए एम से 07:30 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:53 ए एम से 06:44 ए एम, 06:44 ए एम से 07:36 ए एम
राहुकाल- 09:07 ए एम से 10:44 ए एम
आडल योग- 09:42 ए एम से 05:52 ए एम, अप्रैल 19
यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 02:10 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed