कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज करने का है दिन

कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज करने का है दिन

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 17 april 2026: पारिवारिक वातावरण आज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी आपके हर कार्य में सहयोग करेगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा. प्रेम संबंधों के मामलों में आज सफलता मिल सकती है. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावना प्रबल है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह नक्षत्र के अनुसार आकलन किया जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमवास्या तिथि, अश्विनी नक्षत्र, प्रीति योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मीन उपरांत मेष राशि मे संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज कन्या राशि वालों के दिन शुभ रहने वाला है. आज शुभ समाचार के साथ दिनचर्या प्रारम्भ होगी. व्यापार में खुलकर धन निवेश कर सकते हैं. आगे मुनाफा हो सकता है. आज भावनाओं में बहकर कोई कार्य बिल्कुल भी ना करें. आज समय बिल्कुल अच्छा रहने वाला है. घर में आज शांति का माहौल रहने वाला है. करियर में आज तरक्की का योग है. नौकरी में प्रमोशन की बात बढ़ सकती है. बॉस भी आपके कार्यों से आज खुश रहेंगे. आज वेतन वृद्धि का योग बनेगा. कोई अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा.

आर्थिक दिक्कत दूर होने से बिजनेस में लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य शुरु हो सकते हैं. बड़े भाई से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. निरंतर प्रयास के चलते वर्कस्पेस पर आपको सफलता मिलेगी. वर्कस्पेस में अपना प्रभुत्व बनाने में सफल होंगे. फैमली में बुजुर्गों की सलाह से शादीशुदा लाइफ में संबंध मजबूत होंगे. ध्यान और योग से मानसिक तनाव दूर होगा. सोशल लाइफ में पुरानी यादें ताजा होगी. एग्जाम स्टूडेंट्स को अचानक किसी अन्य शहर में ट्रेवल करना पड़ सकता है.

भूमि, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद होगा खत्म
आज आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा. भूमि, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है. यदि जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है तो आज का दिन शुभ है, लाभ के योग बन रहे हैं. इसके अलावा किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.

आज कर दें प्रपोज
पारिवारिक वातावरण आज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी आपके हर कार्य में सहयोग करेगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा. प्रेम संबंधों के मामलों में आज सफलता मिल सकती है. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावना प्रबल है.

सीने में दर्द को ना करें अनदेखा
स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष सतर्कता आवश्यक है. सीने में दर्द, थकान या बेचैनी महसूस हो तो उसे अनदेखा न करें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं. खान-पान संयमित रखें और तनाव से दूर रहें.

दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें
आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा. अगर इस दिशा में यात्रा करनी पड़े, तो थोड़ा सा दही या गुड़ खाकर निकलें, इससे दोष कम माना जाता है.

शुभ रंग -हरा

शुभ अंक -08

उपाय
सुबह उठकर भगवान गणेश जी की पूजा करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें. घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed