आज वैशाख अमावस्या मेष समेत 4 राशिवालों के लिए शुभ, उन्नति का दिन, सिंह का चमकेगा भाग्य

आज वैशाख अमावस्या मेष समेत 4 राशिवालों के लिए शुभ, उन्नति का दिन, सिंह का चमकेगा भाग्य

Today Horoscope 17 April 2026: आज 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या तिथि, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग योग, रेवती नक्षत्र और चतुष्पाद करण है. आज का दिन मेष, कर्क, सिंह समेत 4 राशिवालों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी है. ये लोग जॉब और बिजेनस में उन्नति करेंगे. आज 12 राशियों में से सिंह राशिवाले जातकों को सबसे अधिक 70% भाग्य का साथ मिलेगा. वृश्चिक राशिवाले लोग आज भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें, उनका दिन शुभ होगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज के ज्योतिष उपाय.

मेष राशिफल
आज का दिन सामान्य से बहतर जायेगा. काम का दबाव रहेगा, लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे. जॉब में अनुकूलता अधिक रहेगी, वहीं व्यापारिक गति भी तेज रहेगी. आज आप अपने मन मुताबिक लाभ और सफलता अर्जित कर सकते हैं. कल के अटके काम भी आज बनेंगे, विद्यार्थी वर्ग या प्लेसमेंट से संबंधित कार्य बनेंगे. भाग्य का साथ है. लेनदेन और आकाउंट्स को लेकर सजग रहें. रिश्ते बेहतर रहेंग और स्वास्थ्य अनुकूल है. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% है.

वृषभ राशिफल
आज के लिए समय अनुकूल है. थोड़ा उत्तार-चढ़ाव रह सकता है. मेहनत का परिणाम उम्मीद से कुछ कम रह सकता है. जॉब में अधिक काम और जिम्मेदारी रहेगी, वहीं व्यापार मे विलंब से हो रहें काम का प्रभाव लाभ के अनुपात पर रहेगा, इसलिए अधिक सजगता से कार्य करें. नए लेनदेन में सजग रहें,. यात्रा के योग भी बन रहें हैं. आज व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता हैं. ध्यान रखें. रिश्तों में सहजता बढ़ेगी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% है.

मिथुन राशिफल
आज दिन सामान्य से बहतर जायेगा, काम आप के मुताबिक ही पूरे होंगे, बस थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है. व्यापारिक लाभ को लेकर अधिक प्रयास करने पड़ सकते है. जॉब मे भी उच्च मनोबल से कार्य करें. परिवर्तन की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य पर कार्य क्षेत्र में रिश्तों को लेकर सजग रहें. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 63% है.

कर्क राशिफल
आज आपका दिन बहुत ही मंगलकारी रहेगा. जॉब मे उन्नति के अवसर आपको आज मिलेंगे. व्यापार में भी सुगम रास्ते निकलेंगे. स्वाथ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।. यात्रा भी करनी पड़ सकती है. परिवार में सभी छोटे बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा. आज आपका भाग 65% से अधिक आपका साथ देगा. आज आपको हनुमान जी का ध्यान लगाकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए.

सिंह राशिफल
आज का दिन हर लिहाज से बहतर जायेगा, रुके काम बनेंगे. लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा. आप के व्यक्तित्व का प्रभाव आप के कामों को सहज करेगा. बस ओवर कॉन्फिडेंस के चलते जोखिम भरे कामों से बचें. जॉब में समय अच्छा है, उन्नति मिलेगी. वहीं व्यापार मे धन लाभ रहेगा, रिश्तों की अनुकूलता और आपसी सहयोग दिन को उत्तम बनाएगा. आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा.

कन्या राशिफल
आज का दिन बेहतर रहेगा. दोपहर के बाद से आपके काम बनना शुरू हो जाएंगे. जॉब के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा. व्यापारिक लेन देन में थोड़ा सावधानी बरतने का दिन है. किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेने से पहले जरूर विचार विमर्श करें. पारिवारिक दृष्टि से आज आपका दिन बेहतर रहेगा. छोटे भाई बहनों से सहजता बढ़ेगी, स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपका दिन थोड़ा अनुकूल नहीं रहने की संभावना है. अपने खान-पान में जरूर ध्यान दें।. आज आपका भाग्य 55% से अधिक आपका साथ देगा. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले विष्णु भगवान का ध्यान करें और घर से निकलने से पहले माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं.

तुला राशिफल
आज का दिन आप के लिए ध्यान से चलने का होगा. जो लोग जॉब में हैं, उनको आज अपने सीनियर्स की बातों का ध्यान रखकर काम करना चाहिए. ऑफिस में आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है. पारिवारिक दृष्टि से आज आपको अपने बुजुर्गों और छोटों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज भाग्य 57% से अधिक साथ रहेगा. दिन की शुरुआत आज अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर करें.

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहेगा, रुके कामों में गति आएगी, ख़ास कर व्यापारिक लेन देन और पुराने कार्य पूर्ण होंगे. जॉब के लिहाज से थोड़ी सी चिंता करने की जरूरत है. परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अपने खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. आज आपका भाग्य 65% साथ देगा. भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

धनु राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. सुख-सुविधाओं को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा. लंबे समय से आ रही अड़चनें दूर होंगी. व्यापारिक वर्ग को भी आज के दिन का लाभ उठाना चाहिए. वहीं जॉब के लिए स्थितियां सामान्य हैं. लेनदेन में सजगता रखें. रिश्तों में सहजता रहेगी. यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% रहेगा.

मकर राशिफल
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा. आज मेहनत से काम बनेंगे, अपनी बात को लोगों तक पहुंचने के लिये जरूर आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा, लेनदेन को लेकर काम अटक भी सकते हैं. वही जॉब में अनुकूलता रहेगी, रिश्तों को लेकर आपसी समझ बढ़ेगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें. यात्राओं के योग बन रहे हैं. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 68% मिलेगा.

कुंभ राशिफल
आज दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. उतार-चढ़ाव जरूर रह सकता है, पर कार्यक्षेत्र में जॉब को लेकर सहजता बढ़ेगी. मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम है. लाभ और संपर्क बढ़ेंगे, लेनदेन, निवेश को लेकर आज सजग रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान राम का ध्यान करें. आज आपका भाग्य 66% साथ देगा.

मीन राशिफल
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, कार्य में गति रहेगी, पारिवारिक मान सम्मान में वृद्धि रहेगी. कोई जिम्मेदारी का काम आज आपको करना पड़ सकता है. जॉब को लेकर आज विस्तार का दिन रहेगा. संपर्क बढ़ाएं, कार्य बनेंगे, वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. यात्राओं में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें. आज आपको भगवान विष्णु का ध्यान करके काम की शुरुआत करनी चाहिए. आज आपका भाग्य 62% साथ रहेगा.

Source link

You May Have Missed