मलमास खत्म होते ही चमकेगा भाग्य, 16 जून से इन 3 राशियों का अच्छा समय शुरू
Last Updated:
मलमास खत्म होते ही तीन राशियों का भाग्य चमकेगा. 16 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. देवघर के ज्योतिषी के अनुसार इसका शुभ असर दिखेगा. मिथुन, कर्क और सिंह राशि का अच्छा समय शुरू होगा. इन लोगों को नौकरी, व्यापार और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
देवघर: ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि सभी 12 राशियों और पूरे वातावरण पर देखने को मिलता है.खासकर सूर्य देव का गोचर बेहद खास माना जाता है, क्योंकि सूर्य को ग्रहों का राजा और ऊर्जा, आत्मविश्वास, मान-सम्मान तथा सफलता का कारक माना जाता है. ऐसे में सूर्य की चाल में होने वाला बदलाव कई लोगों के जीवन में नए अवसर और सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.


