मालव्य राजयोग से शुक्र इन 3 राशिवालों को करेंगे धनवान, करियर में भी उन्नति!

मालव्य राजयोग से शुक्र इन 3 राशिवालों को करेंगे धनवान, करियर में भी उन्नति!

Malavya Rajyog 2026: भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र जब अपनी राशि वृषभ में आते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. इस बार शुक्र का गोचर वृषभ राशि में 19 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर होगा. उस दिन अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया पर बनने वाला यह मालव्य राजयोग 3 राशिवालों को मालामाल करने वाला है. यह मालव्य राजयोग 14 मई को सुबह 10:58 बजे तक बनेगा. उसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. मालव्य राजयोग पांच महापुरुष योगों में से एक है. मालव्य राजयोग व्यक्ति को अपार धन, दौलत, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, वैभव, यश, प्रसिद्धि प्रदान करता है. आइए जानते हैं कि मालव्य राजयोग से किन 3 राशिवालों को लाभ होने वाला है?

मालव्य राजयोग से ये 3 राशिवाले होंगे मालामाल!

वृषभ राशि: अक्षय तृतीया पर बनने वाले मालव्य राजयोग से वृषभ राशिवालों की किस्मत चमकने वाली है. यह इनके लिए शुभ फलदायी होगा. मालव्य राजयोग की वजह से वृषभ राशिवालों के सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस समय में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे और धन की कमी नहीं होगी.

समाज में आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. आपको कोई काम काफी समय से अटका हुआ है तो इस समय में प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, इससे आपको मुनाफा होगा. आपके प्रेम संबंध के लिए भी य​​ह राजयोग शुभ फलदायी होगा. पार्टनर का साथ मिलेगा. लव लाइफ सुखद होगी.

सिंह राशि: मालव्य राजयोग सिंह राशि वालों को मालामाल करने वाला होगा. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. उनके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. इस समय में आपको नई जॉब भी मिल सकती है. 19 अप्रैल से 14 मई का समय आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी होगा. बिजनेस करने वाले लोगों के काम का विस्तार होगा. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपको धन लाभ कराएंगे और बड़ी डील मिल सकती है.

मालव्य राजयोग की वजह से सिंह वालों को निवेश के मौके मिलेंगे. इससे भी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं. इस समय में धन का प्रवाह बना रहेगा. रुपए कमाने के मौके मिलेंगे. जो लोग बेरोजगार हैं, उन लोगों को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. आपका मनचाही जॉब मिलने की उम्मीद है.

कुंभ राशि: मालव्य राजयोग कुंभ राशि वालों के धन में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा. जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी सैलरी बढ़ सकती है, वहीं बिजनेस करने वालों की आमदनी के नए रास्ते मिल सकते हैं. शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में भी वृद्धि के संकेत हैं. 19 अप्रैल से 14 मई का समय आपकी आर्थिक उन्नति का होगा.

आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. व्यापारी वर्ग को मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. इस समय में निवेश के बड़े मौके मिलेंगे, लेकिन पैसे लगाने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें.

Source link

You May Have Missed