सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण खास, सूर्य-केतु ने पहुंचाया शिखर पर, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं
Last Updated:
Samrat Choudhary Astrology Prediction: सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम के तौर पर आज शपथ लेने वाले हैं. उनका शपथ ग्रहण दो शुभ संयोग में हो रहा है. सूर्य-केतु ने सम्राट चौधरी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाया है, लेकिन शनि-मंगल और चन्द्रमा-राहु उनको परेशान कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं कैसा रहेगा सम्राट चौधरी का भविष्य?
सूर्य-केतु ने सम्राट चौधरी को पहुंचाया बिहार के सीएम पद तक. (Photo: PTI)
2 शुभ संयोग में सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण
सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के समय नक्षत्र स्वामी बृहस्पति का बुद्ध की राशि में होना और बुद्ध का इस समय बृहस्पति की राशि मीन में होना अपने आप में शुभ गोचर है. ऐसे में ये गोचर सम्राट चौधरी को पद ग्रहण के साथ ही स्वाभाविक रूप से उनके उच्च महत्वाकांक्षाओं और क्षमताओं का विस्तार करने में सहायक होगा.
ग्रहों का प्रभाव सम्राट चौधरी को दिलाएगा नई पहचान
नाम के आधार सम्राट चौधरी की राशि कुंभ है. वर्तमान समय में कुंभ में राहु का गोचर सम्राट चौधरी के लिए समय-समय पर अचानक सकारात्मक परिणाम और नवीन नीतियों को लागू करने में सहायक रहेगा. ये अपने कार्यकाल में निश्चित ही एक बड़े राजनैतिक ढांचे को लेकर आगे बढ़ेंगे.
इनके कार्यकाल में ज्ञान और व्यवस्थाओं को लेकर सरकार की नीतियां एक अलग छाप छोड़ने में सफल होंगी. इनका कार्यकाल बिहार की जनता के लिए संतुष्टि और संसाधनों को बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है.
सम्राट चौधरी की ग्रह स्थितियां बताती हैं कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर जनता के हितों को ध्यान में रखकर कई बड़े फैसले करेंगे. खासकर शिक्षा, खाद्य सामग्री, टेक्निकल ट्रेनिंग और बिजनेस को लेकर प्रदेश में उन्नति दिखेगी. इससे सम्राट चौधरी को एक नई पहचान मिलेगी.
शनि-मंगल और चन्द्रमा-राहु करेंगे परेशान
नए सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी की राह में कुछ चुनौतियां भी आने वाली हैं. इनको शनि और मंगल के अलावा चंद्रमा और राहु की युति परेशान करेगी. बिहार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं शनि-मंगल का योग और शपथ से पहले चंद्रमा और राहु की युति आपके लिए आंतरिक क्लेश और मानसिक दबाव का कारण बन सकती है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


